{"_id":"d860248a6f6d3990df4cc97a5d5180fd","slug":"hindi-joke-hindi-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे रईस कौन!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
सबसे रईस कौन!
Updated Thu, 08 Jan 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
एक बार ट्रेन में एक इंजिनियर, एक डॉक्टर और एक वकील में चर्चा होने लगी कि सबसे ज्यादा रईस कौन है?
विज्ञापन
तीनो का ही जवाब था "मैं"।
इतने में पास बैठे एक सज्जन ने कहा कि आप साबित करके बताओ कि आप में से सबसे ज्यादा रईस कौन है?
सबसे पहले इंजिनियर ने जेब से 500/- का नोट निकाला और उसकी सिगरेट बना कर माचिस जलाई और पीने लगा।
डॉक्टर को इसमें अपनी तौहीन नज़र आई, उसने जेब से 1000/- का नोट निकाला और सिगरेट बनाई और जला कर उसे पीने लगा।
यह देख सब दंग रह गए और अब सब वकील की तरफ देखने लगे।
वकील ने अपना ब्रीफकेस खोला, चेकबुक निकाली और एक चेक भरा 5 लाख रुपये, फिर उस चेक की सिगरेट बनाई और माचिस जला कर उसे पीने लगा और बोला, "सबसे बड़ा रईस वो जो बिना नुकसान किये मज़े ले।"
शिक्षा: सब कुछ करने का लेकिन वकीलों से दूर रहने का।