फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Hero first weekend collection

पहले 4 दिन में सलमान खान की 'हीरो' ने कमाया कितना

Tue, 15 Sep 2015 11:50 AM IST
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
Hero first weekend collection

जिस फिल्म के लिए बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेता सलमान खान ने अपना सबकुछ झोंक दिया, उस फिल्म कमाई उसके अनुरूप नहीं हो रही है। सलमान ने इस फिल्म की शूटिंग, एडिटिंग, कहानी, ट्रेलर लॉन्च, प्रमोशन हर एक कदम पर अपनी लोकप्रियता को दांव पर लगाया।

विज्ञापन


यहां तक कि बीते दिनों उन्होंने कहा कि जो कोई उनको चाहने वाला हीरो फिल्म देखकर उसकी टिकट उन्हें भेजेगा, वो उसपर अपना ऑटोग्राफ देकर उसे लौटाएंगे। इतनी तरकीब अपनाने के बाद भी सलमान की फिल्म की कमाई वो नहीं हो रही है, जैसी की उन्होंने ताकत लगाई थी।
विज्ञापन


इसकी वजह क्या हो सकती है, सलमान खुद भी विचार कर रहे होंगे, पर फिलहाल सच्चाई तो यही है कि सलमान द्वारा निर्मित, दोस्त आदित्य पंचोली के बेटे और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी अभिनीत फिल्म हीरो, औसत कमाई से भी नीचे है। अगली स्लाइड में जानिए, हीरो के पहले चार दिन की कमाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चार दिन की हीरो की कमाई

Hero first weekend collection

सलमान खान के होम प्रोड्क्शन में बनी 'हीरो' का पहले चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस मिलाजुला रहा है। फिल्म ने पहले दिन 6.85 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन भी फिल्म के बिजनेस में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 6.62 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म का पहले दो दिन का कलेक्शन 13.47 करोड़ हो गई।

बहुत उम्मीद थी कि तीसरे दिन यानि रविवार को हीरो की कमाई में उछाल आएगा। लेकिन तीसरे दिन भी वैसा कुछ देखने को नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन की विश्वसनीय वेबसाइट कोईमोई डॉट कॉम के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 7 से 8 करोड़ रुपये का व्यापार किया।

इस तरह से पहले वीकेंड पर फिल्म की कुल कमाई 20.24 से 21.24 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई। चौथे दिन यानि सोमवार इसकी कमाई आम फिल्मों की तरह काफी कम रही। ब‌ल्कि पिछले तीन दिनों की तुलना में 50 फीसदी तक कमाई में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार फिल्म की कमाई बस 2.5-3.5 करोड़ रही। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई अब 23.38-24.38 करोंड़ हो गई है।

हालांकि फिल्म का कुल बजट 28 करोड़ रुपये ही है, इस लिहाज फिल्म फ्लॉप तो साबित नहीं होगी। क्योंकि जल्द ही वो अपनी लागत निकाल लेगी पर यह उम्मीद पर खरी भी नहीं उतरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed