फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   hate story 3 friday and saturday box office collection

हेट स्टोरी 3 ने दूसरे दिन भी दिखाई बॉक्स ऑफिस पर धमक

Sun, 06 Dec 2015 10:49 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
hate story 3 friday and saturday box office collection

बॉक्स ऑपिस पर शुक्रवार को शानदार शरुआत करने वाली हेट स्टोरी 3 ने दूसरे दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा। इस शुक्रवार को रिलाज हुई ये फिल्म बोल्ड दृश्यों को लेकर खूब चर्चा में है। हेट स्टोरी सीरीज की सारी ही फिल्में अपने बोल्ड कटेंट को लेकर खूब चर्चा में रहीं हैं। लेकिन कल रिलीज हुई सीरीज की तीसरी फिल्म हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ये साफ हो गया था कि फिल्म पिछली फिल्मों से ज्यादा बोल्ड है। फिल्म में डेजी शाह, जरीन खान के उत्तेजक दृश्यों की भी खूब चर्चा रही। फिल्म में करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी की मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन


फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलने की खबरों के बाद बिजनेस पर असर पड़ने की बात कही गई। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन के प्रदर्शन से बड़े बजट की फिल्मों के मुकाबले बढ़िया प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 9.72 करोड़ की कमाई की। इसके बाद दूसरे दिन भी ये सफर जारी रखा है।

विज्ञापन

बड़े वीकएंड की तरफ बढ़ी फिल्म

hate story 3 friday and saturday box office collection

फिल्म से निर्माताओं को अच्छे बिजनेस की उम्मीद भी है क्योंकि पिछली फिल्मों के मुकाबले इसे ज्यादा स्क्रीन मिली हैं। हेट स्टोरी सीरीज की पहली फिल्म हेट स्टोरी को 1078 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था, जबकि 'हेट स्टोरी 2' को 1955 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। वहीं 'हेट स्टोरी 3' को 2690 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसका फायदा फिल्म के बिजनेस को भी मिला है। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 9.72 करोड़ की कमाई के बाद शनिवार को 8.05 करोड़ की कमाई की।

फिल्म की दो दिन में कमाई 17.77 करोड़ हो गई है। इतवार की छुट्टी को देखते हुए फिल्म से अच्छे वीकएंड की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की कमाई पर देखिए ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed