बोल्ड दृश्यों वाली हेट स्टोरी 3 के लिए कैसा रहा पहला दिन
हेट स्टोरी सीरीज की सारी फिल्में अपने बोल्ड कटेंट को लेकर खूब चर्चा में रहीं। लेकिन कल रिलीज हुई सीरीज की तीसरी फिल्म हेट स्टोरी 3 के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही ये साफ हो गया था कि फिल्म पिछली फिल्मों से ज्यादा बोल्ड है। फिल्म में डेजी शाह, जरीन खान के उत्तेजक दृश्यों की भी खूब चर्चा रही। फिल्म में करन सिंह ग्रोवर और शरमन जोशी की मुख्य भूमिका है।
फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलने की खबरों के बाद बिजनेस पर असर पड़ने की बात कही गई। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन के प्रदर्शन से बड़े बजट की फिल्मों के मुकाबले बढ़िया प्रदर्शन किया है।
ज्यादा स्क्रीन मिलने का फिल्म को मिला फायदा
इस सीरीज की पहली फिल्म हेट स्टोरी को 1078 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था, जबकि 'हेट स्टोरी 2' को 1955 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। वहीं 'हेट स्टोरी 3' को 2690 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसका फायदा फिल्म के बिजनेस को भी मिला है। फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) को 9.72 करोड़ की कमाई की। शनिवार और इतवार की छुट्टी को देखते हुए फिल्म से अच्छे वीकएंड की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की कमाई पर देखिए ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
Despite an ordinary star cast, #HateStory3 takes a FANTASTIC start. Fri ₹ 9.72 cr. Should recover costs in opening weekend itself!
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 5, 2015