फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Harshvardhan Kapoor dating Khamoshiyan actor Sapna Pabbi

'खामोशियां' की हीरोइन संग चल रहा अनिल कपूर के बेटे का रोमांस

Sun, 27 Sep 2015 04:19 PM IST
Updated Sun, 27 Sep 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Kapoor dating Khamoshiyan actor Sapna Pabbi

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन सार्वजनिक तौर पर बेहद कम दिखते हैं लेकिन उनके प्यार के किस्से आजकल खूब चर्चा में हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम लड़की का है। हर्षवर्धन और छोटे पर्दे के टीवी शो '24' में अनिल की बेटी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सपना पब्‍बी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन


अनिल के बेटे हर्षवर्धन जल्द ही डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म से बी-टाउन में डेब्यू करने जा रहे हैं जबकि वही सपना फिल्म 'खामोशियां' से डेब्यू कर चुकी हैं। दोनों की पहली मुलाकात '24' के सेट पर ही हुई थी। जल्दी ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
विज्ञापन


अब पिछले कई महीनों से एक-दूसरे को डेट करते देखे जा रहे हैं। हालांकि, हर्ष ने अपनी इस दोस्ती को बहुत गोपनीय रखा है। लेकिन बात आखिर खुल ही गई।

इसलिए खास है ये दोस्ती

Harshvardhan Kapoor dating Khamoshiyan actor Sapna Pabbi

सपना पाब्‍बी लंदन में पली-बढ़ी हैं वो इसी साल फिल्म खामोशियां में नजर आईं थी। हालांकि उनको कोई खास पहचान इस फिल्म से नहीं मिल सकी। उन्होंने अनिल कपूर के साथ टीवी शो 24 में काम किया इसमें उन्होंने अनिल की बेटी का किरदार किया।

पर्दे पर अनिल की बेटी का किरदार कर रही सपना सेट पर अनिल के बेटे हर्ष से मिलीं और दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। सपना खोमोशियां के अलावा 'सत्तरह को शादी है' में भी दिख रही हैं।

टीवी शो 24 के अलावा वो 2013 में ही 'घर आजा परदेसी' में भी दिखीं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर हर्ष या सपना ने कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed