{"_id":"a0f8744942579ff6a2631195c28af580","slug":"happy-new-year-enter-300-cr-club-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी न्यू ईयर पहुंची 300 करोड़ के आंकड़े के भी पार","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
हैप्पी न्यू ईयर पहुंची 300 करोड़ के आंकड़े के भी पार
Updated Thu, 06 Nov 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन
शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "फिल्म दुनियाभर में 310 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।"
फिल्म की उपलब्धि पर अमिताभ बच्चन भी बधाई देने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "वाह! हैप्पी न्यू ईयर ने दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शाहरुख और फराह को बधाई। इसके सच्चे हकदार हैं, तो फराह हम दोनों कब साथ काम कर रहे हैं?
विज्ञापन
सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी
हैप्पी न्यू ईयर विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने 10 दिन में 13 मिलियन की कमाई कर ली है।
धूम 3 अभी भी इस मामले में सबसे ऊपर है। धूम 3 के बाद 3 इडियट्स, माय नेम इज खान, चेन्नई एक्सप्रेस, जब तक है जान और बैंग बैंग ओवरसीज कमाई करने के मामले में हैप्पी न्यू ईयर से आगे हैं। फराह खान निर्देशित यह फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' 24 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
धूम 3 अभी भी इस मामले में सबसे ऊपर है। धूम 3 के बाद 3 इडियट्स, माय नेम इज खान, चेन्नई एक्सप्रेस, जब तक है जान और बैंग बैंग ओवरसीज कमाई करने के मामले में हैप्पी न्यू ईयर से आगे हैं। फराह खान निर्देशित यह फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' 24 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।