फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   happy birthday kareena kapoor

बेबाक और स्टाइलिश हैं करीना कपूर

Wed, 26 Sep 2012 05:05 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Sep 2012 05:05 PM IST
विज्ञापन
happy birthday kareena kapoor

'हीरोइन नंबर वन फिलहाल तो मैं हूं लेकिन इससे पहले मेरी दीदी करिश्मा कपूर थीं।' अपने एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने हंसते-हंसते जैसे असलियत बयान कर दी। कभी मां बबिता और बहन करिश्मा के साथ फिल्मों के सेट पर चहल-कदमी करने वाली नटखट बेबो ने इस पोजिशन पर पहुंचने के लिए लंबा सफर तय किया है। वो आज बॉलीवुड की शीर्षतम अभिनेत्रियों में से एक हैं। उम्र की 31वीं दहलीज पार कर चुकी करीना को उनके सभी प्रशंसकों की ओर से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

विज्ञापन


अभिनय का सफ़र
करीना ने अपना फिल्मी सफर वर्ष 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से शुरू किया था जिसके साथ ही उन्हें उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का सम्मान मिला था। इसके बाद 'मुझे कुछ कहना है', 'मुझसे दोस्ती करोगे' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों से उन्होंने आसानी से खुद को कॅमर्शियल सिनेमा में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन


मगर शायद इतना करके वे चुप नहीं बैठना चाहती थीं। उनको सिर्फ शो-पीस कहने आलोचकों को उन्होंने 'चमेली', 'देव' और 'ओंकारा' जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के दम पर चुप करा दिया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी इस अभिनेत्री ने इसके बाद पीछे पलट कर नहीं देखा और 'जब वी मेट', 'थ्री इडियट्स' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में कपूर खानदान को सफलता की नई पहचान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोचकों से सराहना
करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं जिन्हें जितना प्यार उनके प्रशंसकों से मिला है, उतनी ही सराहना उनके आलोचकों से भी मिली। आलोचक तरन आदर्श ने करीना के बारे में लिखा था, 'करीना कपूर का व्यक्तित्व चुंबकीय है कि दर्शक अकस्मात ही उनके प्यार में पड़ जाता है। वह कठिन से कठिन दृश्यों को बड़ी ही आसानी के साथ निभा देती हैं, उनका यह गुण आपको आश्चर्यचकित कर ही देगा।'

स्टाइल आइकन करीना
अगर आपको फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की स्टाइलिश 'पू' यानी पूजा का किरदार याद है तो आज लेक्मे फैशन वीक के स्टेज पर सैफ अली खान का हाथ पकड़े कैटवॉक करने वाली करीना के स्टाइल स्टेटमेंट का लोहा आप भी मानेंगे। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई बड़ी कॉस्मेटिक्स की ब्रांड को इन्डोर्स किया, मनीष मल्होत्रा समेत कई डिजाइनरों के लिए कैटवॉक की और कई स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए होने वाले फैशन शो जैसे आयोजनों में बढ़कर हिस्सा भी लिया।

बेबाकी भी और गरिमा भी
बेबो ने जहां सिनेमा जगत के कद्दावर कपूर खानदान के कद को हमेशा ऊंचा रखने का प्रयास किया है वहीं अपने संबंधों को लेकर उनके पारदर्शिता ने उनके बेबाक व्यक्तित्व का भी परिचय दिया। 2004 में शाहिद के साथ करीना के संबंधों को शाहिद और करीना दोनों ने ही स्वीकार किया और फिल्म 'जब वी मेट' के दौरान जब ये अलग हुए तो भी मीडिया से इनका अलगाव बेखबर नहीं रहा।


वहीं सैफ अली खान के साथ अपने रिश्तों को बेहद गंभीरता से लिया। मनीष मल्होत्रा के लक्मे फैशन वीक के भव्य समापन समारोह के दौरान, खान ने उनके रिश्तों के बारे बताया और कहा, 'हाँ, हम इस बात को छतों पर चढ़ कर चिल्ला कर नहीं कह रहे हैं, लेकिन हम स्पष्ट रूप से एक साथ हैं... और हम एक साथ खुश हैं!'

अभिनय, ग्रेस और स्टाइल की धनी करीना को हमारे साथ मिलकर आप भी जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed