फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Govinda moves for producer for his daughter

बुरा वक्त आने पर कैसे दोस्तों का साथ छोड़ देते हैं हीरो-हीरोइन

Tue, 27 Oct 2015 11:48 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
Govinda moves for producer for his daughter

खराब दौर आता है तो सब दूर हो जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग यह बात खूब अच्छे से समझते है। गोविंदा एक दौर में शिखर पर थे और तब हर कोई उनसे दोस्ती करना चाहता था। लेकिन अब दिन फिर चुके हैं।

विज्ञापन


यह ऐसा दौर है जब गोविंदा खुद को नए सिरे से तो जमाना चाहते हैं, उनकी कोशिश बेटी टीना और यशवर्द्धन का करिअर भी संवारने की है। हालांकि टीना की पहली फिल्म सेकेंड हैंड हस्बेंड पिछले दिनों बुरी तरह से फ्लॉप हुई और टीना को भी दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। दूसरी तरफ यशवर्द्धन ने हाल में लंदन में फिल्म मेकिंग का कोर्स पूरा किया है।
विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में दोस्तों के रवैये से खिन्न गोविंदा ने अब स्वयं अपने कंधे पर परिवार के ऐक्टरों का बोझ खींचने का फैसला किया है। अब वह खुद अपना बैनर ला रहे है। उनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म बन कर तैयार है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। गोविंदा ने इस फिल्म की घोषणा दो साल पहले थी और यह रुक-रुक कर अब पूरी हुई है। गोविंदा ने कहा है कि इस फिल्म के बाद उनका विचार बेटी टीना के लिए फिल्म निर्माण करने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबने छोड़ दिया साथ, फाइनेंसरों के लिए होना पड़ा कितना परेशान

Govinda moves for producer for his daughter

गोविंदा ने बताया कि पहली फिल्म पूरी करने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा और फाइनेंसरों ने उन्हें सहयोग नहीं दिया। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कई बार ऐक्टर जब वापसी करना चाहता है तो लोग उसे सपोर्ट नहीं करते। परंतु कोई बात नहीं। गोविंदा को विश्वास है कि वह फिल्म रिलीज कर लेंगे और यह हिट होगी।

सब जानते हैं कि सलमान खान इन दिनों इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के बच्चों को लॉन्च और प्रमोट कर रहे हैं, परंतु गोविंदा सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि मैं अपने दोस्तों से ऐसी मदद की उम्मीद नहीं करता। उन्होंने साफ कहा कि ऐसा मदद करने के बाद दोस्त सोचते हैं कि उन्होंने आपकी जिंदगी बना दी या फिर आप उनके ऊपर ही निर्भर हैं। वैसे गोविंदा ने मीडिया से कहा कि वह नहीं चाहते कि इस तरह के सवाल भी पूछे जाएं।

उल्लेखनीय है कि पांच साल तक खाली बैठने के बाद गोविंदा ने किल दिल और हैप्पी एंडिंग जैसी फिल्मों से वापसी की थी, मगर वे नहीं चलीं। वैसे गोविंदा मानने को तैयार नहीं है कि दर्शकों ने उन्हें खारिज कर दिया है। एक वक्त एक ही समय में दर्जनों फिल्में साइन करने वाले गोविंदा ने बताया कि फिलहाल उन्होंने दो-तीन फिल्में साइन कर रखी हैं, परंतु वह चाहते हैं  कि उनके बारे में निर्माता-निर्देशक खुद पहले मीडिया को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed