'गोरी तेरे प्यार में' से आगे निकले सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल, करीना कपूर पर भारी पड़े हैं। उनकी फिल्म करीना की फिल्म से आगे निकल गई।
इस शुक्रवार करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में के साथ सनी देओल की फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' रिलीज हुई थी।
दोनों ही फिल्में बड़े बजट की थीं। हालांकि इन दोनों ही फिल्मों का प्रमोशन ज्यादा नहीं हुआ था।
अब जब बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट आ गई है तो उससे साफ हुआ है कि सनी देओल की फिल्म करीना कपूर से काफी आगे है।
अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' ने अपने शुरूआती तीन दिनों में करीब सवा 16 करोड़ कमाए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने साढ़े पांच करोड़, दूसरे दिन पांच करोड़ और रविवार को पांच करोड़ 75 लाख कमाए हैं।
इसके उलट पुनीत मेल्होत्रा निर्देशित फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' शुरुआती तीन दिनों में महज 10 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म ने पहले दो दिनों में 6 करोड़ 50 लाख और आखिरी दिन तीन करोड़ 50 लाख कमाए हैं।