फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Ghayal Once Again Worldwide Box Office collection

चौथे दिन सनी देओल की 'घायल वंस अगेन' का क्या हुआ, कितना कमाई

Tue, 09 Feb 2016 03:44 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Ghayal Once Again Worldwide Box Office collection

सालों बाद जब बीते शुक्रवार को सनी देओल की बड़े पर्दे पर वापसी हुई तो उनके चाहने वाले सिनेमाघर में उमड़ पड़े। समीक्षकों के औसत बताए जाने के बावजूद शुरुआती तीन दिनों में फिल्म औसत से ऊपर कारोबार की।

विज्ञापन


खुद सनी देओल ने इसके लिए अपने चाहने वालों को शुक्रिया अदा किया। सनी देओल ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे चाहने वाले ही मेरी ताकत हैं। घायल वंस अगेन को प्यार देने के लिए शुक्रिया'।
विज्ञापन

 


हालांकि अब तक माना जाता रहा है कि चौ‌थे दिन यानी छुट्टियां बीतने के बाद सोमवार को फिल्मों की कमाई ग्राफ गिरता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि चौ‌थे दिन फिल्म की क्या हालत हुई। उधर शुरुआती तीन दिनों की कमाई देखते हुए सनी देओल ने कहा है कि वह अब हर तीन या तीन से ज्यादा फिल्में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि घायल वंस अगेन रिलीज करने में सनी देओल ने 40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म निर्माण में 28 करोड़, जबकि इसके प्रचार-प्रसार में 12 करोड़। ऐसे में अगर फिल्‍म 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेती है, तो इसे हिट की श्रेणी में रखा जाएगा।

फिल्‍म के चार दिनों की भारत समेत विदेश में हुई कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। अगली स्लाइड में जानिए चार दिनों में घायल वंस अगेन ने कुल कितना कमाया।

चार दिनों में घायल वंस अगेन ने कमाया कितना‌

Ghayal Once Again Worldwide Box Office collection

सनी देओल की घायल वंस अगेन चौथे औसत कमाई की। जो फिल्म पहले दिन 7.02 करोड़ , दूसरे दिन 7.05 करोड़, तीसरे दिन 7.75 करोड़ कमा रही थी, वही चौथे दिन 3 करोड़ पर आ गई।

हालांकि फिल्मों की कमाई के विश्वसनीय आंकड़े रखने वाली वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म की कुल कमाई (देश और विदेश के सभी सिनेमाघरों की टिकट खिड़‌ि‌कियों से हुई कमाई) 38 करोड़ पार कर गई है।

इसके मुताबिक फिल्म ने विदेशी बाजारों से 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श ने भी ट्वीट करके इसपे मुहर लगाई है। घायल वंस अगेन को देशभर में 2500 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।
 




घायल वंस अगेन सनी देओल की 1990 में आई सुपरहिट फिल्म घायल की सिक्वल है। इस बार इसमें मुख्य किरदार अजय मेहरा एक सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार के रूप में दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed