फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   ghayal once again box office collection

सनी देओल की 'घायल वंस अगेन' की पहले दिन की कमाई

Sun, 07 Feb 2016 09:11 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
ghayal once again box office collection

सनी देओल की फिल्म 'घायल वंस अगेन' का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। सनी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला पाकिस्तानी हीरोइन मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे की सनम तेरी कसम से है। पहले दिन किसको दर्शकों ने सिर-आंखों पर बैठाया और किसे पटक दिया, ये हम आपको बता रहे हैं। दरअसल सनी देओल के करियर का ग्राफ पिछले कई साल से लगातार गिरता जा रहा है। पिछले सालों में आई उनकी फिल्में कब आई कब गईं, पता तक नहीं चला।

विज्ञापन


अपने करियर को संभालने के लिए सनी ने खुद ही अपनी 1990 की सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल बनाने की ठानी। लंबे समय से वो 'घायल वंस अगेन' के निर्माण में लगे थे। फिल्म की पूरी दारोमदार उनके कंधो पर ही थी। सनी ही फिल्म के एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन


सनी की फिल्म 'घायल वंस अगेन' को पिछले साल रिलीज होना था, लेकिन उनको परेशानियों ने घेरे रखा। सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' के साथ 'घायल वंस अगेन' के रिलीज करने की बात कही गई। लेकिन लगातार फिल्म की रिलीज की तारीख बदलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी के लिए बड़ा सहारा है 'घायल वंस गेन'

ghayal once again box office collection

'घायल वंस अगेन' की रिलीज करीब आठ से दस महीनें तक लगातार आगे बढ़ी। इससे फिल्मी पंडित कहने लगे थे कि लागातर खिसकने से फिल्म के लिए दर्शकों का आकर्षण खत्म हो सकता है। वहीं सनी का स्टारडम भी अब पहले जैसा नहीं है।

सनी को फिल्म के लिए प्रोड्यूसर भी नहीं मिल रहे थे। ऐसे में सनी खुद ने फिल्म को प्रोडयूस किया। फिल्म के लगातार रिलीज के आगे बढ़ने से उन फाइनेंसरों ने सनी पर दबाव बनाया कि उनका पैसा वापिस किया जाए। फिल्म की रिलीज से पहले सनी पैसा कैसे वापस करते?

सनी को इसके लिए अपना एक ऑफिस तक गिरवी रखना पड़ा। सनी लगातार फिल्म के लिए प्रमोशन भी करते रहें। ऐसे में सनी के लिए ये फिल्म ऐसी बन गई है, जो उनके लिए करियार के लिहाज से अहम है। साथ ही सनी को आर्थिक रूप से मजबूत करन के लिए भी इस फिल्म की अच्छी कमाई बहुत जरूरी है। कल रिलीज हुई फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सनी देओल को जरूर राहत पहुंचाई है।

'घायल वंस अगेन' ने पहले दिन दिखाया दम

ghayal once again box office collection

सनी देओल की कल रिलीज हुई 'घायल वंस अगेन' ने पहले दिन 7.20 करोड़ की कमाई की है। सनी की पिछले कई सालों की फिल्मों पर नजर दौड़ाई जाए तो कोई फिल्म नहीं दिखती जो इतनी शानदार शुरुआत कर पाई हो। पहले दिन की कमाई और शनिवार, इतवार की छुट्टी को देखते हुए फिल्मी पंडित फिल्म से बड़े वीकएंड की उम्मीद कर रहे हैं।

'घायल वंस अगेन' से पहले दिन की कमाई के बाद 25 से 30 करोड़ के बीट पहले वीकएंड पर कमाई की उम्मीद है। फिल्म की पहले दिन की कमाई पर ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट


पहले दिन सनम तेरी कसम की कमाई

ghayal once again box office collection

पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की घायल वंस अगेन से मुकाबला है। मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे ने फिल्म के लिे प्रचार भी खूब किया है। फिल्म एक प्रेम कहानी है। मावरा का कहना है, कि ये एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म पहले दिन की कमाई में सनी के सामने नहीं टिकती। सनी देओल के 7.20 करोड़ के मुकाबले 1.25 करोड़ की ही कमाई कर सकी।

सनम तेरी कसम की कमाई पर तरण आदर्श का ट्वीट



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed