{"_id":"f134cbd31fd89ea3b7ba780d6404626a","slug":"funny-jokes-on-husbands-hindi-ss","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर निबंध","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
पति पर निबंध
Updated Sun, 23 Nov 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति एक घरेलू प्राणी है , यह सभी घरों में अनिवार्य रूप से पाया जाता है।
विज्ञापन
इस घरेलू प्राणी को पालने का पूरा अधिकार पत्नी पद से सम्मानित महिला को प्राप्त होता है।
1. इसकी दो आंखे होती है जिससे यह मूक रहकर मात्र देखता है।
2. इसके दो कान होते है जिससे पत्नी कि डांट फटकार सुनता है।
3. इसका एक मुख होता है जिसके खुलने पर पूर्णतः पाबंदी होती है।
4. इसकी इकलौती कटी नाक में अदृश्य नकेल होती है।
5. यह काफी कुछ मनुष्य से मिलता जुलता प्राणी होता है।
6. वैसे पति होने से पूर्व यह मनुष्य कि श्रेणी में होता है। पति के प्रकार:
जोरू का गुलाम: यह प्रजाति हमारे देश में बहुतायत रूप से पायी जाती है। इस प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे व वफादार होते है। यह उम्दा नस्ल के होते है। डांट, मार, गालियाँ इन पर प्रभावहीन होती हैं। पालने के लिए यह पति सबसे अच्छे होते हैं।
जोरू का बादशाह: यह प्रजाति धीरे धीरे लुप्त होती जा रही है। इसलिए सरकार जल्द ही इनके संरक्षण के लिए "बादशाह पति संरक्षण" नामक अभियान चलाने जा रही है।