'सनम रे' ने पहले वीकेंड में 'फितूर' को चटाई धूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह रिलीज हुई कैटरीना की फितूर और सनम रे में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर चल रही है। पहले वीकएंड पर दोनों फिल्मों में कांटे का मुकाबला रहा है। इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों से ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस को उम्मीदें हैं, बल्कि दर्शकों को भी इन फिल्मों का इंतजार था।
सनम रे और फितूर दोनों ही रोमांटिक फिल्में हैं। वैलेंटाइन होने के चलते रोमांटिक फिल्मों से अच्छे बिजेनस की उम्मीद थी। एक तरफ सनम रे में पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला का रोमांस है। वहीं दूसरी तरफ कैटरीना और आदित्य की कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी फितूर है।
दोनों ही फिल्मों को समीक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ समीक्षक सनम रे को तो कुछ ने फितूर को बेहतर फिल्म कहा है। वहीं सितारों की बात की जाए तो कैटरीना को छोड़कर दोनों फिल्मों में कोई सितारा ऐसा नहीं है, जिसके नाम से दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़ते हों। कमाई के मामले में पहले दिन बड़ा उलटफेर देखने को मिला, लेकिन इसके बाद दोनों फिल्मों में टक्कर है।
तीसरे दिन फितूर ने दिखाया दम
कैटरीना, तब्बू और आदित्य रॉय कपूर के होने के चलते फितूर से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही थी। ऐसा माना जा रहा था कि फितूर पुलकित सम्राट की सनम रे पर भारी पड़ेगी। लेकिन पहले दिन की कमाई ने सबको चौंका दिया।
पहले दिन फितूर ने सिर्फ 3.61 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरी तरफ सनम रे ने पहले दिन 5.04 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया। दूसरे दिन सनम रे ने 5.56 करोड़ की कमाई की। दो दिन में फिल्म ने 10.60 करोड़ कमाए। फितूर ने दूसरे दिन 4.04 करोड़ कमाए। फितूर की दो दिन की कमाई 7.65 करोड़ रही।
दो दिन तक सनम रे से पिछड़ रही फितूर ने तीसरे दिन (रविवार) को 5.25 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने पहले वीकएंड पर 13.90 करोड़ की कमाई की है। दूसरी तरफ सनम रे ने 5.6 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म की पहले वीकएंड की कमाई 16.20 करोड़ हो गई है।