फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   First weekend Box Office Collections of Dirty Politics

जानिए 'डर्टी पॉलीटिक्स' और 'हे ब्रो' का वीकेंड कलेक्शन

Tue, 10 Mar 2015 03:21 PM IST
Updated Tue, 10 Mar 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
First weekend Box Office Collections of Dirty Politics

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर चार फिल्में रिलीज हुई। जिनमें डर्टी पॉलीटिक्स, हे ब्रो, कॉफी ब्लूम्स, 'बदमाशियां फन नेवर एंड' का नाम शामिल था। इन फिल्मों में मल्लिका शेरावत की डर्टी पॉलीटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं।

विज्ञापन


इसके अलावा कोरियोग्रॉफर गणेश आचार्य की डेब्यू एक्टिंग से सजी फिल्म हे ब्रो की भी चर्चा थी। जाने] कैसा रहा इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड कलेक्शन।

कमाल नहीं दिखा सकी मल्लिका की डर्टी पॉलीटिक्स

First weekend Box Office Collections of Dirty Politics

मल्लिका शेरावत की बोल्ड फिल्म डर्टी पॉलीटिक्स के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन फिल्म ऐसा कुछ नहीं कर पाई। इस फिल्म को होली पर 6 मार्च को रिलीज किया गया था।

पहले दिन फिल्म ने मात्र 1.3 करोड़ का व्यवसाय किया दूसरे और तीसरे दिन की कमाई मिलाकर यह फिल्म वीकेंड के अंत तक महज 3.94 करोड़ की कमाई ही कर सकी।

वैसे फिल्म को देश के कई हिस्सों में रिलीज से रोक भी दिया गया। लेकिन जहां भी फिल्म रिलीज हुई कारनामा नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चली गणेश आचार्य की एक्टिंग की दुकान

First weekend Box Office Collections of Dirty Politics

'हे ब्रो' फिल्म के साथ कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपनी एक्टिंग का डेब्यू किया। पहले दिन फिल्म ने मात्र 25 लाख की ही कमाई की। दूसरे और तीसरे दिन भी इसका बॉक्स ऑफिस पर कलेक्‍शन ठंडा ही रहा। माही गिल का आइटम नंबर भी फिल्म को फायदा नहीं पंहुचा पाया।

वीकेंड के अंत तक यह फिल्म 1 करोड़ के आसपास भी कमाई नहीं कर पाई। कुछ ऐसा ही हाल बदमाशियां और कॉफी ब्लूम्बस का रहा। यह फिल्में तो हे ब्रो से भी ज्यादा फिसड्डी साबित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed