फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   First weekend box office collection of Tamasha

जानिए, पहले सप्ताह में तमाशा ने कमाया कितना

Mon, 30 Nov 2015 03:36 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 03:36 PM IST
विज्ञापन
First weekend box office collection of Tamasha

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा ने पहले सप्ताह में बढ़िया व्यापार किया है। फिल्म की कमाई की गति बरकरार रहती है तो एक बार फिर रणबीर-दीपिका की जोड़ी ये जवानी है दिवानी की कामयाबी दोहरा सकती है।

विज्ञापन


चूंकि रणबीर कपूर की पिछली तीन फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। ऐसे में उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। खास बात ये है कि उनकी फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी भी उतर रही है। पहला सप्ताह फिल्म के लिए बहुत बढ़िया रहा है।
विज्ञापन


समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया वाली इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म तमाशा पहले सप्ताह की कमाई मामले में साल की अग्रणी फिल्मों में शामिल हो गई है। पहले सप्ताह में यह आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म ने पहले दिन औसत शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया था। और तीसरे दिन यानि रविवार को फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक मिले। चूंकि 'तमाशा' को किसी दूसरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कोई मुकाबला नहीं मिला, इसका फायदा फिल्म को मिला है। अगली स्लाइड में जानिए, पहले सप्ताह में तमाशा ने कमाया कितना।

ये रही तमशा के पहले वीकेंड की कमाई

First weekend box office collection of Tamasha

फिल्मों की कमाई पर आधारित वेब पोर्टल बॉलीवुड मूवी रिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक तमाशा ने तीसरे दिन कुल 14.04 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म की पहले सप्ताह की कुल कमाई 38.23 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म ने पहले दिन 10.87 करोड़ और दूसरे दिन 13.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ओवरसीज यानि की देश से बाहर भी अच्छी कमाई कर रही है। तमाशा ने पहले सप्ताह पाकिस्तान में 1.97 करोड़, यूएई/जीसीसी 4.9 करोड़, यूएसए और कनाडा में 7.57 करोड़, न्यूजीलैंड में 5 लाख, ऑस्ट्रेल‌िया में 29.87 लाख और यूके में 72.91 लाख रुपये की कमाई की है। यानि करीब 15 करोड़।

इस लिहाज से फिल्‍म सप्ताह में हुई कुल कमाई का आकलन करें तो पहले सप्ताह में तमाशा ने कुल 53 करोड़ से ज्यादा का व्यापार कर लिया है। चूंकि आने वाले दो सप्ताहों में हेट स्टोरी 3 को छोड़ दें तो कोई बड़ी फिल्म नहीं है, ऐसे में फिल्म के 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के आसार जताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed