फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   first day box office collection of 'piku'

जानिए, 'पीकू' और 'कुछ-कुछ लोचा है' ने पहले दिन कमाया कितना

Sat, 09 May 2015 01:18 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
first day box office collection of 'piku'

इस शुक्रवार दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हैं। जिनमें एक दीपिका पादुकोण की पीकू है तो दूसरी सनी लियोनी की कुछ कुछ लोचा है। पीकू में दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन और इरफान खान जैसे मंझे हुए सितारे हैं।

विज्ञापन


फिल्म का निर्देशक विक्की डोनर फेम डायरेक्टर सुजीत सरकार ने किया है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन फिल्म ने पहले दिन अपेक्षा के विपरीत ठंडी कमाई की है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फिल्म को पहले दिन कुछ खास ओपनिंग नहीं मिली और सिनेमाघरों में 20 से 30 प्रतिशत लोग ही फिल्म देखने पंहुचे। जानकारों के अनुसार पहले दिन फिल्म की कमाई 3 से 4 करोड़ के आसपास रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी के जलवे भी दिखे ठंडे

first day box office collection of 'piku'

इस फिल्म के साथ ही हॉट सनी लियोनी की फिल्म कुछ कुछ लोचा है भी रिलीज हुई। अश्लील संवादों से सजी यह फिल्म भी दर्शकों की भीड़ नहीं खींच पाई।

बताया जा रहा है कि पहले दिन 10 से 15 प्रतिशत लोग ही फिल्म देखने पंहुचे। गौरतलब है कि सनी की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण से थी।

सनी की पिछली फिल्म एक पहेली लीला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और फिल्म को हिट घोषित किया गया था। ऐसे में कुछ कुछ लोचा है से भी उम्मीदें थीं। हालांकि इन पीकू और कुछ कुछ लोचा है की पूरी तस्वीर वीकेंड कलेक्‍शन के बाद ही साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed