{"_id":"0d5b57779527b5e69b95f26bea8ff354","slug":"first-day-box-office-collection-of-nh10-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही 'एनएच10' की ओपनिंग","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही 'एनएच10' की ओपनिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Mar 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के पहले दिन अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच10' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में नाकामयाब साबित हुई है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच10' से सफलता की बड़ी उम्मीद की जा रही थी। ये माना जा रहा था कि यह फिल्म 'बदलापुर' की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
लेकिन इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने अपेक्षा के उलट कम कमाई कर सबको हैरत में डाल दिया। ट्रेड जानकारों के अनुसार पहले दिन इस फिल्म देखने 20 से 25 प्रतिशत लोग ही पंहुचे।
विज्ञापन
यानि की सीट ऑक्यूपेंसी के हिसाब से पहले दिन का कलेक्शन महज 25 प्रतिशत के आसपास रहा। जिसे एक फिल्म को बड़ी हिट कराने का प्लेटफार्म तो बिल्कुल भी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
वैसे समीक्षकों ने फिल्म की सराहना की है। लेकिन फिल्म को डार्क फिल्म पसंद करने वालों के लिए ही बताया गया है। ऐसे में विशुद्व मनोरंजन के शौकीन इस फिल्म को देखने शायद न भी जाएं।
बहरहाल वीकेंड के बाद ही फिल्म के कलेक्शन की तस्वीर साफ हो पाएगी। लेकिन फिर भी पहले दिन की कमाई के मामले में तो फिल्म फिसड्डी ही साबित हुई है।
फिल्म के साथ अनुष्का शर्मा ने पहली बार निर्माता के तौर पर बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी किया है।