फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   first day box office collection of marry kom

जानिए 'मैरी कॉम' ने पहले दिन कमाए कितने?

Sat, 06 Sep 2014 03:00 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
first day box office collection of marry kom

बॉक्सर मैरी कॉम की जिंदगी पर बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म मैरी कॉम ने अपने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है। इस फिल्म का पहले दिन कलेकशन साढ़े 7 करोड़ था। ऑफबीट विषय होने की वजह से सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने इस फिल्म में बहुत दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन


मल्टीप्लेक्सों में पहले दिन 50 फीसदी से अधिक कलेक्शन इस फिल्म को मिला। फैमिली कंटेन्ट होने की वजह से शाम के शो में लोग सपरिवार नजर आए। विषय पॉपुलर न होने की वजह से फिल्म को बड़ी ओपनिंग नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कई राज्यों में है टैक्स फ्री

first day box office collection of marry kom

मैरी कॉम फिल्म एक बड़ी फिल्म साबित होगी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि यह फिल्म चार राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है। उप्र, मप्र, महाराष्ट्र और राजस्‍थान में यह फिल्म टैक्स फ्री हो चुकी है।

टैक्स फ्री होने से टिकट के दाम गिर जाएगा लेकिन फिल्म की नेट कमाई में फर्क नहीं आएगा। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म बेहतर कारोबार कर सकती है।

प्रियंका का अथक प्रमोशन

first day box office collection of marry kom

आमतौर पर किसी फिल्म के प्रमोशन का जिम्मा निर्मात और निर्देशक उठाते हैं। कलाकार भी इसमें उनका साथ देते हैं। लेकिन मैरी कॉम की बात अलग है। मैरी कॉम फिल्म के प्रमोशन का पूरा जिम्मा प्रियंका चोपड़ा ने अपने कंधों पर उठा रखा है।

वह अलग-अलग शहरों में फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। फिल्म के टैक्स फ्री होने की भी एक बड़ी वजह प्रियंका की सक्रियता मानी जा रही है। इसके अलावा मैरी कॉम भी फिल्म का प्रमोशन कई जगहों पर करती दिखीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed