आलिया की हम्टी शर्मा.. ने कमाए कितने?
करन जौहर की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिला है। अभी तक जो शुक्रवार के जो भी आंकड़े सामने आए हैं उनके अनुसार इस फिल्म ने पहले दिन करीब 10 करोड़ की कमाई की है। इसी अच्छी ओपनिंग माना जा सकता है। शनिवार और रविवार को फिल्म के और भी अच्छा करने की उम्मीदें हैं।
आलिया और वरूण की जुगलबंदी
आलिया और वरूण धवन की यह दूसरी फिल्म है। इसके पहले यह दोनों करण जौहर की ही फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर में नजर आए थे। यह फिल्म भी हिट रही थी। इस फिल्म में सिद्घार्थ मेल्होत्रा की भी खास भूमिका थी।
नई रोल में आलिया
इस फिल्म की खास बात यह है कि आलिया भट्ट एक नए अवतार में फिल्म में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह एक आइटम गर्ल के रूप में दिख रही हैं। फिल्म में वह एक ऐसी लड़की बनी हैं जिसे शराब और शादी से पहले सेक्स में कोई ऐतराज नहीं है।