बाहुबली ने तोड़े कमाई के सभी रिकार्ड, पहले दिन बरसा रुपया
देश की सबसे महंगी फिल्म 'बाहुबली' ने पहले दिन इतनी कमाई की है, जितनी बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टारों की फिल्में आज तक नहीं कमा पाईं। देश भर के करीब 3500 सिनेमाघरों में रिलीज हुई बाहुबली ने पहले दिन की कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
इसकी जानकारी फिल्म ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। गौरतलब है कि तीन सालों में बनकर तैयार हुई फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा, पहला पार्ट बीते कल यानि शुक्रवार को रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट इसी साल सितंबर के अंत तक रिलीज होगा।
फिल्म में दक्षिण के स्टार प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे एसएस राजामौली निर्देशित किया है। वो बताते हैं कि बाहुबली उनका ड्रीम प्रोजेक्ट थी। अब जाकर उनका ये सपना पूरा हुआ है।
बाहुबली ने पहले दिन कमाया कितना
बाहुबली ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाए हैं। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक बहुबली की ये कमाई इसके सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर है। जबकि फिल्म के हिन्दी संस्करण की कमाई 5.15 करोड़ रुपये है।
जानकारी के मुताबिक 'बाहुबली' कुल 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। इसमें चार भारतीय भाषा तमिल, तेलगु, हिंदी, मलयालम और एक विदेशी भाषा फ्रेंच में रिलीज किया गया है। इन सब भाषाओं की कमाई पहले दिन करीब 50 करोड़ है। जो कि अब तक किसी भारतीय फिल्म की पहले दिन की कमाई से ज्यादा है।
#Baahubali creates HISTORY. Records HIGHEST EVER Day 1 biz in *all versions*: ₹ 50 cr. India biz. PHENOMENAL....
Posted by Taran Adarsh on Friday, July 10, 2015
ये बॉलीवुड की वो फिल्में, जिनके पास हैं पहले दिन की कमाई के रिकॉर्ड
इसके बाद 2013 में आई आमिर खान की फिल्म धूम 3 ने 36.22 करोड़, 2012 में सलमान खान की फिल्म ने 32.93 करोड़ की कमाई की थी। बॉलीवुड में कमाई के मामले में ये तीनों खान सबसे आगे हैं। लेकिन बाहुबली ने इन तीनों को पछाड़ दिया है।
हैप्पी न्यू ईयर, धूम 3 और एक था टाइगर के बाद पहले दिन की कमाई के कुछ रिकॉर्ड
सिंघम रिटर्न्स, 32.09 करोड़
बैंग बैंग 27.54 करोड़
पीके 26.63 करोड़
किक 26.40 करोड़
कृष 3, 25.50 करोड़
अग्निपथ 23.00 करोड़
बॉडीगार्ड 21.60 करोड़
बेशर्म 21.56 करोड़
दबंग 2, 21.10 करोड़
ये जवानी है दीवानी 19.45 करोड़
रॉ वन 18.50 करोड़
जय हो 17.75 करोड़
एक विलेन 16.72 करोड़
गुंडे 16.12 करोड़
रामलीला 16.00 करोड़
डॉन 15.30 करोड़
जब तक है जान 15.23 करोड़
रेस 2, 15.12 करोड़
राउडी राठौड़ 15.10 करोड़
दबंग 14.50 करोड़
एबीसीडी 2, 14.30 करोड़