{"_id":"6a125aad63bf1fdf9527604f4849de0f","slug":"first-affair-of-hema-malini","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन में ही किसे दिल दे बैठी थीं हेमा मालिनी?","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बचपन में ही किसे दिल दे बैठी थीं हेमा मालिनी?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 28 Sep 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात सुनकर आप जरूर चौंक जाएंगे कि हेमा मालिनी अपना दिल बचपन में ही दे बैठी थीं। उन्हें किसी से इतना प्यार हो गया था कि वह उससे शादी करना चाहती थीं। धर्मेंद्र से मोहब्बत उन्हें बाद में हुई।
विज्ञापन
जी हां, यह बात खुद हेमा मालिनी ने बताया है कि वे धर्मेंद्र से शादी व प्यार करने से पहले किसी और से प्यार करती थीं। वह उनके प्यार में इस कदर पागल थीं कि हर दिन उनकी तस्वीर खरीद कर अपने कमरे में लगाया करती थीं।
विज्ञापन
दरअसल, हेमा मालिनी का यह नया प्यार कोई हीरो नहीं बल्कि भगवान कृष्ण हैं। हेमा मालिनी जब छोटी ही थीं तब उन्हें भगवान कृष्ण से प्यार हो गया था। उन्हें लगता था कि भगवान कृष्ण कोई व्यक्ति हैं और एक दिन वह उनके लिए जरूर आयेंगे।
विज्ञापन
उन्हें जहां भी भगवान कृष्ण से जुड़ी कोई भी चीज नजर आती थी, वे उसे खरीद लेती थीं और अपने कमरे में सजाती थीं। कोई पूछे तो वह साफ कहती थीं कि मैं उनसे ही शादी करूंगी।
हेमा जब बड़ी हुईं तब उन्हें एहसास हुआ कि भगवान कृष्ण से शादी करना संभव नहीं है। क्योंकि भगवान हैं जो कि सिर्फ तस्वीरों में दिखते हैं। लेकिन हेमा मालिनी आज भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं।
मुंबई स्थित उन्होंने अपना बंगला भी राधा कृष्ण मंदिर के पास ही खरीदा। वह आज भी भगवान कृष्ण की नियमित रूप से पूजा करती हैं।