फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   FIR on Sunny deol and Sakshi Tanwar

सनी देओल, साक्षी तंवर की पुलिस में शिकायत

Mon, 22 Jun 2015 08:33 PM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
FIR on Sunny deol and Sakshi Tanwar

काशी के मशहूर कथाकार काशीनाथ सिंह के उपन्यास पर बनी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ को लेकर हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को शहर की सामाजिक संस्था सर्वजन जागृति संस्था ने भेलूपुर थाने में फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी समेत कलाकारों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शिकायत के बाद ट्रेलर देखने की बात कही।

विज्ञापन


फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ का प्रोमो करीब एक हफ्ता पहले सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ था। प्रोमो देखने के बाद कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि फिल्म में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


इसे लेकर हंगामा चल ही रहा था कि रविवार को सामाजिक संस्था सर्वजन जागृति सभा की ओर से भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में लिखा गया है कि कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा पुरातन धर्म नगरी को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। फिल्म के जरिए पूरी दुनिया में काशी को बदनाम किए जाने की साजिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसके-किसके ‌खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

FIR on Sunny deol and Sakshi Tanwar

पूरा हिंदू समाज इससे आहत है। संस्था की ओर से निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, निर्माता विनय तिवारी, अभिनेता सनी देओल, रवि किशन, सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी को जिम्मेदार माना जा रहा है।

इनके समेत राजेंद्र गुप्ता, मिथिलेश चतुर्वेदी, फैजल राशिद, साक्षी तंवर, सीमा आजमी आदि पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इस बारे में सीओ भेलूपुर आलोक जायसवाल का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। फिल्म का प्रोमो देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed