फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   FIR against Sunny Deol, makers of 'Mohalla Assi'

'भगवान शिव के अभिनेता का मुंह काला करने वाले को इनाम'

Tue, 30 Jun 2015 08:26 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
FIR against Sunny Deol, makers of 'Mohalla Assi'

बॉलीवुड फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' लीक हुए वीडियो ट्रेलर के बाद गहरे विवादों में फंसती जा रही है। ट्रेलर में अश्लील शब्दों के प्रयोग पर भाजपाइयों में आक्रोश है। मेरठ के भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने फिल्म के मुख्य अभिनेता सनी देओल समेत निर्माता, निर्देशक और भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले कलाकार का मुंह काला करने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर फिल्म के विवादास्पद संवादों की निंदा की। साथ ही फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कहा कि फिल्म में हिंदू समाज के साथ ही देवी-देवताओं का अपमान किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने फिल्म के निर्माता विनय तिवारी, निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, मुख्य अभिनेता सनी देओल और भगवान शिव की भूमिका अदा करने वाले कलाकार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कहा कि जो इन सभी का मुंह काला करके जुलूस निकालेगा, उसे दस लाख का इनाम दिया जाएगा। इस दौरान आलोक सिसौदिया, रजनीश कौशल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी देओल, सांक्षी तंवर, रविकिशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

FIR against Sunny Deol, makers of 'Mohalla Assi'

फिल्म मुहल्ला अस्सी के कलाकार बॉलीवुड एक्टर सनी देओल सहित फिल्म में भूमिका निभाने वाले कलाकारों पर पंजाब की बरनाला पुलिस ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज किया है। मामले में फिल्म मुहल्ला अस्सी के कलाकारों सहित फिल्म डायरेक्ट, प्रोड्यूसर और लेखक को भी नामजद किया गया है। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि कांवड़ संघ पंजाब के राज्य अध्यक्ष त्रिलोचन बंसल ने उनको शिकायत दर्ज करवाई कि इस फिल्म में शिव भगवान के प्रति अपशब्द कहे गए हैं।

जिला पुलिस मुखी घुम्मन ने बताया कि सनी देओल, रवि कृष्ण, सौरभ शुक्ला, साक्षी तंवर, मुकेश तिवारी, राजिंदर गुप्ता इत्यादि कलाकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिल्म मुहल्ला अस्सी के डायरेक्टर चंद्र प्रकाश, प्रोड्यूसर विनय तिवारी, लेखक डाक्टर काशी नाथ सिंह को भी मामले में नामजद किया गया है।

शिकायतकर्ता त्रिलोचन बंसल ने बताया कि फिल्म मुहल्ला अस्सी में एक व्यक्ति को शिव का रूप बनाकर सौ-दो सौ रुपये भीख मांगता दिखाया गया है और उनके मुख से अपशब्द कहलवाए गए हैं। इससे शिवजी का अपमान करके देश-विदेश में रहते समूह हिंदुओं व शिव भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है।

मोहल्ला अस्सी को लेकर 'केंद्र और सेंसर बोर्ड' को हाईकोर्ट का नोटिस

FIR against Sunny Deol, makers of 'Mohalla Assi'

इस फिल्म के रोक ‌लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर कोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया। ये याचिका हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस नाम के संगठन ने दायर की थी। न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति अनिल कुमार की अवकाशकालीन पीठ ने यह आदेश 'हिन्दू फ्रंट फॉर जस्टिस' नामक संगठन की याचिका पर दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट याचिका की सुनवाई करते हुए केंद्र और सेंसर बोर्ड को जवाब देने का आदेश देते हुए इस मामले की सुनवाई 30 जून यानि आज होनी है। याचिका में कहा गया कि फिल्म का यूट्यूब पर जो ट्रेलर दिखाया जा रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है फिल्म के निर्माता, निर्देशक और अभिनेताओं ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से काम किया है।

गौरतलब है‌ कि फिल्म के डायरेक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने पहले ही लीक ट्रेलर को फर्जी ठहराया है। हालांकि वीडियो को लेकर उनका कहना है कि वो फिल्म असली हिस्सा नहीं है। किसी ने द्वेष की भावना से उसे लीक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed