फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   film review of badlapur

जानिए 'बदलापुर' को किसने दिए कितने स्टार

Fri, 20 Feb 2015 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 20 Feb 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
film review of badlapur

विज्ञापन

बहुचर्चित फिल्म 'बदलापुर' आज रिलीज हो गई है। जानिए आपको फिल्म कैसी लगेगी और फिल्म किसने दिए कितने स्टार।


अमर उजाला ने फिल्म को कुछ खास नहीं बताया है। अमर उजाला के अनुसार फिल्म की कहानी अंत के अलावा कुछ भी नया पेश नहीं करती। इसके अनुसार श्रीराम राघवन की यह सबसे कमजोर फिल्म है जो उनकी ही फिल्म एजेंट विनोद से भी कमजोर कही जा सकती है।

यहां दिखने वाले प्रेम, नफरत और दुख से आप जुड़ाव महसूस नहीं करते। फिल्म वह तनाव पैदा नहीं करती, जो 20 साल के इंतजार से हो सकता है। कुल मिलाकर अमर उजाला ने इस फिल्म को एक सिरे से नकार दिया है। जिसमें नवाज के अभिनय के अलावा कुछ भी देखने लायक नहीं हैं। अमर उजाला ने दिए हैं इस फिल्म को मात्र 1.5 स्टार।
विज्ञापन


पढ़िए फिल्म की समीक्षा: http://goo.gl/pltfF4

एनडीटीवी ने फिल्म पर मिलाजुला रिव्यू दिया। उनके अनुसार फिल्म में कुछ बातें ऐसी हैं जो गले नहीं उतरतीं इस मामले में फिल्म को औसत ही कहा जा सकता है। फिर भी अगर इन खामियों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो कुल मिला कर फिल्म पैक अच्छा ही बन पड़ा है। खासतौर पर फिल्म कई बार दर्शकों को चौंकाती है जिससे वह बंधे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीटीवी ने इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए हैं।

पढिए फिल्म की समीक्ष:http://goo.gl/pQ8dPM

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बॉलीवुड में थ्रिलर फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए यह फिल्म बेहतरीन साबित होगी तो वहीं थ्रिलर फिल्म मेकिंग निर्माताओं के लिए प्रेरणा साबित होगी। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले काफी अच्छा है। फिल्म की खास बात है फिल्म के अविश्वसनीय दृश्य। फिल्म पहले ही सीन से दर्शकों को दिल थाम कर कुर्सी पर बैठने को मजबूर कर देती है और फिल्म के बारे में कोई भी अनुमान दर्शक नहीं लगा पाते।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस फिल्म को दिए हैं 5 में से 4 स्टार

पढिए फिल्म की समीक्षा: http://goo.gl/70wDfZ

मिड डे ने फिल्‍म को अच्छा बताया है। नवाजुद्दीन की तारीफ की है तो फीमेल किरदार में राधिका आप्टे की अदाकारी को सबसे ज्यादा सराहा है। वरुण धवन की अदाकारी को भी बेहतरीन बताया गया है। फिल्म की कहानी से लेकर स्क्रीनप्ले की प्रशंसा की गई है। मिड डे ने ‌इस फिल्‍म को 5 में से 4 स्टार दिए हैं।


पढिए फिल्म की समीक्षा:http://goo.gl/3SwTmd

फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहानी से लेकर अभिनय सबको सराहा है। अखबार के अनुसार यह फिल्म लंबे समय तक दर्शकों को याद रहेगी। विशेष रूप से कहानी और स्क्रीनप्ले की जमकर सराहाना फाइनेंशियल एक्सप्रेस ने की है। यह बताया गया है कि एजेंट विनोद जैसी खराब फिल्म देने के बाद श्रीराम राघवन की वापसी इस फिल्म से हो गई है। अखबार ने इस फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।  

पढिए फिल्म की समीक्ष http://goo.gl/GnjJ9D

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed