{"_id":"bb362e24762237ada9af0d7e90b5ee7d","slug":"film-deewar-on-complet-of-40-years-amitabh-said-thanks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब 'दीवार' के लिए अमिताभ ने किसी खास को कहा शुक्रिया","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जब 'दीवार' के लिए अमिताभ ने किसी खास को कहा शुक्रिया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Jan 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानायक अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म 'दीवार' रिलीज हुए 40 साल हो गए। अमिताभ ने पटकथा लेखक सलीम खान व जावेद अख्तर को एक 'परफेक्ट स्टोरी' लिखने के लिए धन्यवाद दिया है। 'दीवार' की कहानी दो भाइयों के इर्दगिर्द घूमती है।
अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "40 साल! 40 साल पहले आज ही के दिन 'दीवार' रिलीज हुई थी। 21 जनवरी, 1975। सबसे बढ़ियां कहानी लिखने के लिए आपका शुक्रिया सलीम-जावेद साहब।" यश चोपड़ा निर्देशित 'दीवार' हिंदी सिनेमा की सर्वाधिक प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक मानी जाती है। अकादमी पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल ने इसे 'भारतीय सिनेमा की कुंजी' बताया है।
बिग बी ने उस वक्त को याद करते हुए सलीम जावेद की परफेक्ट स्क्रिप्ट के लिए टि्वटर पर ट्वीट भी किया। अमिताभ बच्चन के अलावा फिल्म में शशि कपूर, परवीन बॉबी और नीतू कपूर के भी दमदार रोल थे। शमिताभ, पीकू और वजीर बिग बी की आने वाली फिल्में हैं जिन्में उनका जादू फिर देखने को मिलेगा।