फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   fans film shooting in shahrukh khan house

सुरक्षा गार्ड ने शाहरुख को उनके घर जाने से रोका!

Thu, 11 Dec 2014 12:27 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
fans film shooting in shahrukh khan house

हाल ही में शाहरुख खान के साथ एक बेहद अजीब घटना घटी है जिसमें उन्हें अपने खुद के घर में ही नहीं घुसने दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को शाहरुख अपने बांद्रा बैंडस्टैंड स्थित बंगले 'मन्नत' के बाहर फिल्म 'फैन' की शूटिंग कर रहे थे। इसी फिल्म के एक सीन के दौरान उन्हें उन्हें काफी भारी तादाद में भीड़ में से गुजर कर अपने घर में घुसना था।

फैन फिल्म में शाहरुख के डबल रोल हैं। एक रोल में वह एक सुपरस्टार शाहरुख की तरह हैं तो दूसरे रोल में वह शाहरुख के फैन की तरह हैं। मन्नत के बाहर उनके फैंस की भीड़ दिखाने के लिए शाहरुख के जन्मदिन के दिन भी इस फिल्म की शूटिंग हुई।
विज्ञापन

रोहित शेट्टी के साथ फिर शाहरुख

fans film shooting in shahrukh khan house

इंडस्ट्री की नई खबरों के अनुसार रोहित शेट्टी अब 'चलती का नाम गाडी' का रीमेक बनाने जा रहे हैं जिसमें शाहरुख खान और अर्जुन कपूर भाइयों की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

अगर सूत्रों की बातों पर यकीन किया जाए तो अर्जुन कपूर इस क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'चलती का नाम गाडी' (1958) में किशोर कुमार की भूमिका निभा रहे होंगे। जिसमें तीनों गांगुली भाइयों अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनूप कुमार ने अभिनय किया था।

​ ​कहा जा रहा है कि शाहरुख ने इस भूमिका को निभाने के लिए हाँ भी कर दी है। सूत्रों के अनुसार, "वास्तविक फिल्म तीन भाइयों की कहानी है और हम इसी कहानी पर काम करेंगे। हालाँकि अभी तक यह तय नहीं किया गया है कि फिल्म में अर्जुन कपूर किशोर का किरदार निभाएंगे या नहीं।"

लड़कियों के लिए मुंबई अच्छा

fans film shooting in shahrukh khan house

सोनम कपूर ने हाल में देश की राजधानी दिल्ली में कैब चालक के एक महिला को हवस का शिकार बनाने के मामले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से महिलाओं के लिए मुंबई ज्यादा सुरक्षित है।​

​​सोनम ने अपनी फिल्म "खूबसूरत" की डीवीडी लांच के मौके पर कहा, यह एक बहुत भयावह चीज है। सामान्यत: मुंबई की तुलना में दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।​

​​दिल्ली सरकार द्वारा उबेर कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले पर सोनम ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो इसमें कैब कंपनी की गलती नहीं है। यह काफी हद तक सरकार की गलती है, क्योंकि सरकार के एक तंत्र ने ही कैब ड्राइवर को चरित्र प्रमाणपत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed