{"_id":"9803aa20-07cc-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"exclusive-interview-with-chitrangada-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं कुछ भी प्लानिंग करके नहीं करती: चित्रांगदा","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
मैं कुछ भी प्लानिंग करके नहीं करती: चित्रांगदा
- अनुराधा गोयल
Updated Wed, 26 Sep 2012 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली चित्रांगदा सिंह कहने को तो अभिनय के क्षेत्र में इत्तेफाक से आईं लेकिन आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में चित्रांगदा के फैन्स की भरमार है।
विज्ञापन
चित्रांगदा हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'जोकर' के प्रमोशन के लिए दिल्ली आई। 'जोकर' फिल्म में पहली बार आइटम नंबर करने वाली चित्रांगदा ने शेयर किए अपने आइटम नंबर के कुछ खास अनुभव। पेश है चित्रागंदा से अनुराधा गोयल की बातचीत के कुछ अंशः
विज्ञापन
दिल्ली आकर आप कैसा फील कर रही हैं?
दिल्ली मेरा घर है, मैं जब भी यहां आती हूं, मुझे अपनापन महसूस होता है। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं, आई रियली लव दिल्ली।
आपके आइटम सॉन्ग को लेकर इतना हल्ला क्यों मच रहा है, ऐसा लग रहा है कि किसी ने पहली बार कोई आइटम सॉन्ग किया है, इस पर आप क्या कहना चाहेंगी?
विज्ञापन
किसी और का तो पता नहीं लेकिन मैंने पहली बार कोई आइटम सॉन्ग किया है, शायद हो सकता है कि मेरे फैन्स को इसकी उम्मीद न हो, इसीलिए ऐसा हो रहा है।
पहली बार आइटम सॉन्ग का ऑफर आया तो आपका रिएक्शन क्या था?
जब मेरे पास ऑफर आया तो मैं खुद हैरान थी, मैंने फराह से कई बार पूछा कि क्या आप मुझसे ही आइटम नंबर करवाना चाहती हैं? मुझे पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, उन्होंने मुझे कन्वेंस किया कि आप पहले आओ और सांग को सुनो... उसके बाद कोरियोग्राफी क्या, कैसे होगी इस पर बात करेंगे। फराह बहुत कॉन्फिडेंट थी कि वो मुझसे आसानी से सब करवा लेंगी। उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया। हां, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं आइटम सॉन्ग करूंगी। वाकई सब कुछ बहुत रोमांचक था।
कितना मुश्किल था आइटम सॉन्ग करना, इसके लिए कोई खास तैयारी की?
मेरे पास प्लानिंग करने और सोचने का बहुत ज्यादा टाइम नहीं था। हां ये जरूर मैंने सोचा कि आप जैसे एक किरदार निभाते हैं, वैसे एक आइटम गर्ल का किरदार निभाएंगे तो क्या-क्या उसके लिए खूबियां होनी चाहिए, इस पर मैंने थोड़ा ध्यान दिया।
डांस के लिए सेंसुएलिटी, सेक्सुएलिटी के साथ ही एक्सप्रेशन को एक्सप्रेस करने के लिए फ्रीडम भी बेहद जरूरी है। ये सब बहुत जरूरी होता है, और मेरे दिमाग में भी यही सब चल रहा था। डांस के दौरान आपमें कोई हेजीटेशन नहीं होनी चाहिए ना ही वो ऑनस्क्रीन दिखनी चाहिए।
इसके अलावा आइटम नंबर के लिए आपको अपनी बॉडी के साथ पूरी तरह से कंफर्टेबल होना भी जरूरी है। नो डाउट, मैंने डांस के लिए प्रैक्टिस खूब की।
सुना है आइटम सॉन्ग के दौरान आपको चोट भी लगी, इसके कारण आपके डांस के स्टेप्स बदले गए, इन सबको लेकर कैसा एक्सपीरिएंस रहा आपका?
हां, यह सच है कि मेरे घुटनों में चोट लग गई थी मगर इस सॉन्ग को लेकर मैं बहुत एक्साइटेड थी। बहुत ज्यादा एंजाइटी और नर्वसनेस भी थी क्योंकि इस सॉन्ग के लिए बहुत ज्यादा रिहर्सल करना था और टाइम बहुत कम था, जब भी शूटिंग के बाद टाइम मिलता था तो भी मैं रिहर्सल ही कर रही होती थी।
इस आइटम सॉन्ग की शूटिंग रात के समय ही हुई है और 5 रातें 6 दिन लगातार हमने इस पर काम किया। हालांकि उसके बाद मॉनिटर पर जो भी शॉट्स देखते थे उससे बहुत सुकून मिलता था और सब बहुत खुश हो जाया करते थे। वाकई बहुत अच्छा रहा कुल एक्सपीरिएंस।
फरहा खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है, फरहा बहुत स्ट्रिक्ट हैं आपका एक्सपीरिएंस उनके साथ कैसा रहा?
हां, फरहा अपने काम को लेकर बहुत डेडीकेटेड है, पैर में चोट लगने और सूजन आने के कारण उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मेरे साथ बहुत ही अच्छे से पेश आईं। उनके साथ मेरा एक्सपीरिएंस वाकई बहुत अच्छा रहा। वो बहुत ही कॉन्फिडेंट थी, उनको पूरा भरोसा था कि वो मुझसे यह आइटम डांस आराम से करवा सकती हैं।
चित्रांगदा हर साल एक सरप्राइज देती हैं, कभी आप सीरियस रोल अदा करती हैं तो कभी कमर्शियल फिल्मों में देसी ब्वॉयज के साथ दिखती हैं तो कभी आइटम डांस में। आप ये सब प्लानिंग के तहत करती हैं?
ये सब तो यूं ही होता जा रहा है, क्योंकि मैं कुछ भी प्लानिंग करके नहीं करती। मैंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत से ही कभी प्लानिंग नहीं की। जैसे-जैसे ऑफर आते गए, कुछ नया करने के लिए और ट्राई करने के लिए इन ऑफर्स को एक्सेप्ट करती गई। मुझे लगता है ऐसा करने से कुछ सालों बाद आप इतने एक्सपीरिएंस्ड हो जाते हैं कि आपको सही-गलत की समझ होने लगती है और आप ये सही तरीके से तय कर पाते हैं कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत।
जोकर में आइटम नंबर के दौरान भी आप काफी फिट और ग्लैमर दिख रही हैं, क्या यंग मॉम्स और यंग लेडीज आपसे अब अधिक प्रभावित होंगी?
आप मॉम है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप फिट ना रहें, लेकिन फिट रहने के लिए सभी को हार्ड वर्क करना जरूरी है। किसी भी चीज को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
आपके फिल्मी कैरियर पर इस आइटम सॉन्ग का क्या खास प्रभाव पड़ेगा, क्या ये आइटम सॉन्ग आपकी छवि बदलने में मदद करेगा?
मुझे ऐसा लगता है कि एक एक्टर को वर्सेटाइल होना बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छे परफॉर्मर हैं तो आपको कॉमेडी, एक्शन सब कुछ करना चाहिए।
मुझे ऐसा लगता है कि आइटम नंबर एक्टर के अलग प्रतिरूप को रिफलेक्ट करता है। मैं अगर इस फिल्म में आइटम कर रही हूं तो, संभव है कि अगली फिल्म में एकदम नए रूप में नजर आउं।
कभी-कभी एक किरदार से कलाकार की छवि बन जाती हैं क्या आप इस पर विश्वास रखती हैं?
हां, मेरे साथ यह हो चुका है। मेरी पहली फिल्म में मैंने गंभीर रोल किया था। जिससे निकलना वाकई आसान काम नहीं था। लेकिन अब मैं किसी छवि में बंधी हुई नहीं हूं और उसी का नतीजा है ये आइटम नंबर।
फिल्म में जोकर कौन है, जोकर वास्तव में है क्या?
वैसे तो मैं सिर्फ आइटम डांस के जरिए 'जोकर' से जुड़ी हुई हूं लेकिन ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसमें खूब सारे एलियंस हैं। जो कि बच्चों को और फैमिली का भरपूर मनोरंजन करेंगे। ये एकदम अलग तरह की फिल्म है। रेगुलर लव स्टोरी से एकदम हटकर है ये फिल्म।
जोकर एक ताश का पत्ता है, जिसके पास ये होता है उसके पास पॉवर आ जाती है। फिल्म में जोकर पगलापुर गांव है जो कि इंडिया के मैप में ही नहीं है लेकिन यहां कुछ ऐसा घटता है कि हर राज्य उसे अपनी सीमा से जोड़ने की बात करने लगता है।
इस आइटम नंबर को करने के लिए आप किसी से इंस्पायर हुई, सुना है कि आपने माधुरी दीक्षित को कॉपी करने की भी कोशिश की है?
मैंने माधुरी जी को कॉपी नहीं किया, माधुरी जी अपने आप में इतनी अलग हैं कि उनको कॉपी करना वाकई बहुत मुश्किल है। मैंने उनको अपना इंस्पीरेशन बनाया है। माधुरी जी कि फिल्म 'सैलाब' में उनका गाना है 'हमको आजकल है इंतजार', मेरा हेयर स्टाइल, लुक और ड्रेसिंग सेंस सभी कुछ इसी गाने से इंस्पायर है।
आपको लगता है कि आइटम नंबर फिल्मों को हिट कराने का ट्रेंड बन गया है?
ऐसा नहीं है, आप देखें तो शुरू से ही बॉलीवुड में आइटम डांस रहे हैं हां, उनका प्रजेंटेशन बदल गया है। गौर करें 'मुगले आजम' फिल्म में इतनी खूबसूरती से सांग को फिल्माया गया है। वैसे भी डांस एक एक्ट है, हर कोई इसे अपने तरीके से एन्जॉय करता है। कोई अपनी खुशी जाहिर करने के लिए तो कोई अपना मूड ठीक करने के लिए, गॉड से प्रेशर करने के लिए भी डांस करता है। मुझे नहीं मालूम क्यों आइटम सॉन्ग को लेकर लोग इतना हल्ला करते है।
हर आइटम गर्ल का कोई नाम है चमेली, शीला-मुन्नी, आपका नाम क्या है इस आइटम नंबर में?
(हंसते हुए) वैसे तो इस आइटम नंबर में नाम की कोई खास जरूरत नहीं पड़ी, मेरा कोई नाम भी नहीं है, लेकिन आप मुझे बिजली के नाम से बुला सकते हैं।
आइटम नंबर के साथ-साथ ये शीला-मुन्नी, चमेली, बिजली जैसे नाम कितने कारगार होते हैं, सांग को हिट कराने में?
अगर आपको सांग पसंद आता है तो नाम भी मैटर करता है। वैसे इस सांग में नाम की जरूरत नहीं थी।
आप जैसे यहां भी एलियंस के साथ है और फिल्म में भी खूब सारे एलिएंस है, आप पर्सनल लाइफ में एलियन पर कितना विश्वास करती हैं?
मुझे इतना नहीं मालूम। लेकिन मुझे ये कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। कहीं ना कहीं एलियंस होते हैं, विदेशों में ही देखिए वहां एलिएंस की लैंडिंग की मार्किंग भी है, वो जो क्रॉप सर्कल छोड़ जाते हैं, उनके जो निशान होते हैं। मुझे ये सब चीजें बहुत रोमांचित करती हैं। इनके सबके बारे में सुनने और देखने में बहुत मजा आता है।
सुना है आपके हस्बैंड आपको आइटम सॉन्ग में देखकर बहुत खुश हुए हैं, क्या यह सच है?
हां, ज्योति रंधावा को वास्तव में यह गाना पसंद आया। ज्योति के मुताबिक, मैं ट्रेडिशनल ग्रामीण परिधानों में वास्तव में बहुत अच्छी दिखती हूं।
क्या आपने गाना भी शुरू कर दिया है?
मैं वैसे गाती नहीं हूं, लेकिन मेरे आइटम सॉन्ग के रीमिक्स गाने के लिए मुझे सपोर्ट देने के लिए कहा गया कि मुझे भी गाना होगा तो मैंने कुछ बोल साथ-साथ गुनगुनाए थे।
आपके अपकमिंग प्रोजेक्ट कौन से हैं, उनके बारे में कुछ बताइए?
मेरी जल्द ही एक फिल्म आने वाली है सुधीर मिश्रा की 'इनकार' जो कि एक लव स्टोरी है। फिल्म में ड्रामा भी खूब है। अर्जुन रामपाल फिल्म के हीरो हैं। फिल्म की थीम वर्क प्लेस पर होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बेस्ड है।