{"_id":"d78e5c14-30b0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"exclusive-interview-niketan-can-win-big-boss-6-karishma-kotak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं कॉफी या अंडे के लिए झगड़ा नहीं कर सकतीः करिश्मा","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
मैं कॉफी या अंडे के लिए झगड़ा नहीं कर सकतीः करिश्मा
अनुराधा गोयल
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 6 के घर से पिता की तबियत अचानक खराब होने के कारण सुपरमॉडल करिश्मा कोटक को अचानक बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन अब करिश्मा बिग बॉस के घर में अपनी पारी वापिस खेलना चाहती हैं। बिग बॉस के घर में जाने से पहले करिश्मा ने अमर उजाला से की खास बातचीत। पेश है करिश्मा से हुई बातचीत के कुछ अंशः
विज्ञापन
आप बिग बॉस में काफी समय तक रहीं, आपका एक्सपीरिएंस कैसा रहा?
मेरा एक्सपीरिएंस काफी अच्छा रहा। मैं अपने कंफर्ट जोन से काफी दूर थी। मुझे लगता है कि ये आपकी पर्सनेलिटी के लिए अच्छा होता है कि आप कंफर्ट जोन से अलग सिचुएशंस में कैसे एडजस्ट करते हो, कैसे बिहेव करते हो। आप टीवी और फोन के बगैर कैसे रह सकते हो। आपके खाने की पसंदीदा चीजों से आप अलग हो। सचमुच बहुत इंटरस्टिंग एक्सपीरिएंस था। कभी आपको हंसना है तो कभी रोना है। आपके पास अपने लिए कोई स्पेस नहीं है। यहां हर जगह कैमरे लगे होते हैं।
विज्ञापन
पहले आप बिग बॉस में इसीलिए गई थीं क्योंकि आपको अपने पिता के इलाज के लिए रूपयों की जरूरत थी तो आप दोबारा बिग बॉस के घर में क्यों जाना चाहती हैं?
विज्ञापन
मैं नॉमिनेट नहीं हुई थी, अचानक से मेरी एक्जिट हुई थी क्योंकि मेरे पापा बीमार थे। मेरे पापा हमेशा कहते थे कि 'द शो मस्ट गो ऑन'। मुझे लगता है कि मैं जीतूं या हारूं, मैं अपने पापा के लिए जितना भी टाइम इस घर में रह सकूं, रहूंगी।
तो इसे आपकी वाइल्ड कार्ड एंट्री माना जाए?
ये मैं नहीं जानती कि मेरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी या क्या होगा, मैं बस इतना जानती हूं कि मैं बिग बॉस के घर में वापसी कर रही हूं।
जब आप बिग बॉस के घर में थी तो आप अकसर कहते सुनी गई थीं कि आप बिगड़ते माहौल को देखकर बिग बॉस का घर छोड़ना चाहती हैं, अब काफी कंटेस्टेंट बाहर आ चुके हैं तो क्या अब घर का माहौल बदल गया है?
ऐसा नहीं है, मुझे पहले अपने पापा के पास वापिस जाना था और अब मैं बिग बॉस के घर में उन्हीं के लिए जा रही हूं। मैं अब एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की तरह जाना चाहती हूं और जितना हो सके उतना एडजस्ट करने की कोशिश करूंगी। अब माहौल अच्छा होगा या बुरा मुझे उससे लेना-देना नहीं है। आप सिचुएशन को कैसे हैंडल करते हो वो आपके ऊपर है।
मैंने सात साल में लंदन से मुंबई में काफी एडजस्ट किया है, तो मैं अब बिग बॉस के घर में भी एडजस्ट करना चाहती हूं। अगर कुछ अच्छा नहीं लगेगा तो मैं जरूर कहूंगी लेकिन मैं वहां जरूर जाउंगी।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद आपको अपने अंदर कुछ बदलाव महसूस हुए?
हां, मुझे लगता है कि मुझे अब चीजों की अहमियत समझ में आने लगी है, खासकर कॉफी की।
क्या आप बिग बॉस के घर में इस बार कोई स्ट्रेटर्जी लेकर जा रही है जिससे आप विनर हो या ज्यादा समय तक टिक सकें?
इस शो के लिए आप कुछ भी स्ट्रेटजी नहीं अपना सकते। मैं जो हूं वहीं रहूंगी। आप कोई भी तैयारी कर लो कुछ काम नहीं आएगा, सब इस बात पर निर्भर करता है कि आपमें कितना पेशेंस है। मुझे लगता है कि अब मैं वापिस जाउं और लोग मुझे देखकर खुश हों।
क्या आप गेम को अच्छी तरह से समझ गई हैं और इस बार बिग बॉस की विनर बन सकती हैं?
मेरे पापा का जन्मदिन 12 जनवरी को है और उस दिन बिग बॉस का लास्ट डे ग्रांड फिनाले है। मैं जीतूं या ना जीतूं मैं फिनाले के दिन वहां होउंगी और जो भी जीतेगा उसके लिए दिल से खुश होउंगी।
बिग बॉस के घर में आपके सबसे करीब कौन था?
सिद्दू जी लेकिन वो अभी चले गए हैं।
सिद्दू जी के जाने के बाद आप घर में अपने आपको अकेला महसूस करेंगी?
ऐसा नहीं है, वहां कोई भी अकेला नहीं है, वहां इतने सारे लोग है सभी आपस में बातचीत करना चाहते हैं। मुझे लगता है मैं इस बार सबके साथ एडजस्ट कर पाउंगी और गेम को एन्जॉय करूंगी।
बिग बॉस का सबसे कॉम्पलीकेटेड करैक्टर कौन है?
सबसे कॉम्पलीकेटेड काशिफ था और वो अब घर में नहीं है।
कभी घर में ऐसा मौका आया जब आपको बहुत गुस्सा आया और आपने कंट्रोल कर लिया?
ऐसा नहीं हुआ, मेरा और असीम का कुछ देर के लिए झगड़ा हुआ था लेकिन वो थोड़ी देर में ही सॉल्व हो गया था। मैं रीयल लाइफ में भी ऐसी ही हूं मुझे गुस्सा जल्दी आता है और 2 मिनट में चला भी जाता है। मैं कॉफी या अंडे के लिए झगड़ा नहीं कर सकती।
बीच-बीच में ये बातें भी उठी कि आपके और निकेतन के बीच अफेयर रहा लेकिन आपने इसे झुठलाया, आखिर सच्चाई क्या है?
ये मेरी पर्सनल लाइफ है, मैं क्यों इस बारे में घरवालों से डिस्कस करूं। दूसरी बात ये कि यदि आप सात साल पहले किसी के साथ एक महीने के लिए धूमे हो, तो इसमें बड़ी बात क्या है। मुझे नहीं लगता कि ये अफेयर था। जो भी था एक महीने के लिए हम साथ थे और वो भी सात साल पहले। निकेतन आज बिग बॉस के घर में है और वो एक अच्छा लड़का है।
आपको क्या लगता है निकेतन में बिग बॉस का विनर बनने की काबिलियत है?
हां, बिल्कुल निकेतन बिग बॉस का विनर बन सकता है।
छोटे परदे पर लाइव एक्सपीरिएंस पहली बार है या इससे पहले भी आपने कुछ ऐसा एंडवेंचरस काम किए है?
ऐसा रियैलिटी शो पहली बार किया है। लेकिन मैंने काफी टीवी शोज किए हैं। मैंने एंकरिंग काफी की है। एनडीटीवी गुड टाइम्स के लिए मैंने एक शो होस्ट किया था। लेकिन रियैलिटी शो में लाइव भागेदारी मुझे लगता है कि बहुत से लोगों ने आज तक नहीं की।
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद लोगों का क्या रिस्पॉन्स था?
सबने मुझे पसंद किया। सबने पापा को लेकर काफी मेल्स और एसएमएस किए। लोगों को लगता है कि मैं थोड़ा और बोलूं, ऐसे करो वैसे करो, सबका ओपिनियन अलग होता है, लेकिन मुझे लगता है कि जब तक आप घर में ना जाओ आपको पता नहीं होगा कि आपको कैसे रिएक्ट करना है। मैं जैसी हूं वैसी ही रहने वाली हूं।
आप अपने प्रशंसकों और अमर उजाला के रीडर्स को कोई संदेश देना चाहेंगी?
थैंक्यू फोर सपोर्टिंग मी, मेरे पापा के लिए आपने जो इतनी दुआएं की उसके लिए थैंक यू वैरी-वैरी मच।