फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   exclusive interview bigg boss contestant sayantani ghosh

कंट्रोवर्सी तो बिग बॉस का छोटा सा हिस्सा हैः शायंतनी

Wed, 31 Oct 2012 03:08 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Wed, 31 Oct 2012 03:08 PM IST
विज्ञापन
exclusive interview bigg boss contestant sayantani ghosh

बंगाली बाला शायंतनी घोष तो याद है न आपको? बांग्ला फिल्मों और छोटे परदे पर अलग पहचान बनाने वाली शायंतनी इन दिनों बिग बॉस के घर मेहमान थीं। लेकिन तीसरे ही हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई फेरबदल का खामियाजा शायंतनी को भुगतना पड़ा और वह घर से बेघर हो गईं। बिग बॉस हाउस से निकली शायंतनी से हमसे बिग बॉस के घर में अपने अनुभवों को शेयर किया। लीजिए पेश है शायंतनी से खास बातचीत।

विज्ञापन


बिग बॉस के घर से बाहर आकर कैसा लग रहा है?
सबसे पहले तो मैं अपने फैंस और दर्शकों को थैंक्स कहना चाहूंगी उन्होंने मुझे इतना सपोर्ट किया। मैं तीन सप्ताह बाद वापिस आई हूं तो बहुत अच्छा लग रहा है। पहले बिग बॉस की फैमिली के साथ थी अब अपनी फैमिली के साथ हूं, दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रही हूं, लेकिन बिग बॉस की फैमिली को भी बहुत मिस कर रही हूं।
विज्ञापन


बिग बॉस के घर में आपका तीन सप्ताह का एक्सपीरिएंस कैसा रहा?
मुझे वहां बहुत मजा आया, हमने खूब एन्जॉय किया। मैंने वहां काफी यादगार समय बिताया। काफी कुछ सीखने को मिला मुझे।

क्या आपको पहले से ही आशंका थी कि आप इतनी जल्दी बिग बॉस के घर से बाहर आ जाएंगी?
नहीं, बिल्कुल नहीं। नॉमिनेशन का प्रोसेस एकदम बदलने से मैं नॉमिनेशन में आ गई, वरना आने वाले तीन-चार सप्ताह तक तो मुझे लगता है मेरा नाम नहीं आता। मैंने सारे टास्क कंपलीट किए। मुझे नहीं पता था इस तरह दो घरवालों को बचाने में कोई भी मेरा नाम नहीं लेगा, मुझे लग रहा था कि मैं टॉप 1-2 में ना सही 4-5 में तो आती। लेकिन कोई बात नहीं गेम है तो इसमें हार-जीत तो होती ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको क्या लगता है नॉमिनेशन की प्रकिया सही थी, जिसके कारण आप बाहर आ गई?
नॉमिनेशन की प्रक्रिया मेरे फेवर में तो नहीं रही, बाकी बिग बॉस 6 में इस बार कई बदलाव आ ही रहे हैं। अब मेरे निकलने के बाद फिर से पुराने प्रोसेस से नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुझे दुख है कि मैं इतनी जल्दी नॉमिनेशन के जरिए बिग बॉस से बाहर आ गई।

आप तो बाहर आ ही गई लेकिन क्या आपको ऐसा लगा कि आपके बजाय कोई और भी घर से बाहर आ सकता था?
मैं ये तो नहीं कहूंगी कि किसी और को आना चाहिए था क्योंकि नॉमिनेशन तो हर सप्ताह होंगे और किसी ना किसी को बाहर भी आना ही है। बाकी लोगों का नजरिया है कि सेटिंमेंटल होकर वोट करते हैं या फिर खुद उस प्रतिभागी से जुड़ा पाते हैं। मुझे नहीं मालूम लेकिन क्या सचमुच लोग को ये लगता है कि इस शो के जरिए वे राजीव को सपोर्ट करेंगे तो राजीव डेलनाज को पा लेंगे। ये सबकुछ लोगों पर डिपेंड करता है।

आपको क्या लगता है वो कौन से ऐसे कारण या कमियां रही होंगी जिनकी वजह से आप इतनी जल्दी घर से बेघर हो गए?
मुझे नहीं लगता मेरी तरफ से कोई कमी रही है। मैंने हर टास्क को आगे बढ़कर किया और उसे पूरा करने की कोशिश भी की। जब मैं बाहर आई तो मेरे फ्रेंड्स और फैमिली ने कहा कि मैं शो में इतनी शांत क्यों थी? मेरा सबको यही कहना था कि जब कोई सीधेतौर पर मुझसे नहीं उलझा तो मैं बिना वजह झगड़ा कैसे कर सकती हूं।

आप किस मकसद से बिग बॉस सीजन 6 में गए थे?
मैं जानती हूं कि बिग बॉस में जाने का मतलब है कंफर्ट जोन से बाहर आकर अन्य विकल्पों के सहारे रहना। जो कि वाकई बहुत मुयिकल है। शुरूआत में मेरे पास जब ऑफर आया था तो मैं इसकी कंट्रोवर्सीजको लेकर थोड़ा डर रही थी लेकिन मुझे भरोसा दिलाया गया कि ये फैमिली शो होगा, तभी मैंने इसमें आने के लिए हामी भरी। मैं अपने बारे में जानना चाहती थी कि मैं विपरीत परिस्थितियों में कैसे रिएक्ट करती हूं।

आप बिग बॉस के घर में रोते, मुस्कुराते, नाचते-गाते देखीं गई लेकिन आपके सामने कोई ऐसा सिचुएशन आई भी आईं जब आपको अपना गुस्सा कंट्रोल करना पड़ा हो?
गुस्सा तो नहीं आया क्योंकि कोई भी मुझसे डायरेक्ट नहीं उलझा लेकिन मुझे सपना की बातें बेहद अटपटी लगीं। शुरूआत में जब हमने डांस परफॉर्मेंस दिया था तो उन्होंने कहा था कि मैं छोटे-छोटे कपड़े पहनकर नाच नहीं सकती, लेकिन दूसरे ही दिन वही सपना बिकनी पहन स्वीमिंग कर रहीं थी। तो ये क्या था, मुझे अटपटा लगा ये सब।

बिग बॉस के घर में कोई ऐसा सदस्य जो आपको बेहद पसंद-नापसंद आया हो?
बृजेश और डेलनाज। डेलू से मेरी ट्यूनिंग बहुत अच्छी रही, वहीं वृजेश मुझे एकदम ऑरिजनल लगे। वो जैसे हैं वैसे ही बिहेव कर रहे थे। वो मुझे बिल्कुल भी बनावटी नहीं लगे। मैं बाकी घरवालों के संपर्क में तो रहूंगी ही लेकिन सबसे ज्यादा इन दोनों के कॉन्टेक्ट में रहना चाहती हूं।

बिग बॉस के घर में आपको किसी ने कोई कॉम्पलीमेंट दिया?

मैं शुरू से ही बाथरूम सिंगर रही हूं लेकिन मैंने पहली बार सबके सामने गाना गया और इसे सबने पसंद भी किया। मुझे खुद पर यकीन नहीं हो रहा था कि मैं अच्छा गाना भी गा सकती हूं। मैंने कभी गाने के ट्रेनिंग नहीं ली लेकिन बंगालियों के घर में गाने का माहौल होता ही हैं, बस मैं भी यूं ही गुनगुनाया करती थी।


अगर बिग बॉस के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली तो क्या आप दोबारा जाना चाहेंगे?

हां बिल्कुल जाउंगी, अगर मेरे फैंस मेरे लिए वोट करेंगे और बिग बॉस के घर में एंट्री के लिए मुझे दोबारा मौका मिलता है तो मैं बिल्कुल जाना चाहूंगी।

आपके हिसाब से बिग बॉस सीजन 6 का विनर कौन हो सकता है?
मैं ये तो नहीं बता सकती कि कौन जीतेगा लेकिन इतना जानती हूं कि आश्का बहुत अच्छा खेल रही है। उसे गेम की अच्छी समझ है। वहीं बृजेश ईमानदारी से खेल रहे हैं, वो लोगों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहे हैं लेकिन बनावटी कोई नहीं है।


बिग बॉस के कॉन्सेप्ट में कुछ बदलाव होने चाहिए जो दर्शकों या प्रतिभागियों को खटकते हैं?
मुझे लगता है कि छोटी-छोटी खाने-पीने की आम चीजों को बिग बॉस को मुहैया कराना चाहिए। मेरे हिसाब से लक्जरी बजट का मतलब अचार, सॉस, ब्रेड नहीं बल्कि केक, चॉकलेट जैसी चीजें होती हैं। जबकि यहां लक्जरी बजट में सॉस, अचार, दाल इन चीजों को दिया जाता है, जिससे घर में मतभेद भी बढ़ने की आशंका रहती है। वहीं लोगों को बिग बॉस के प्रति अपना नजरिया बदलना चाहिए कि बिग बॉस सिर्फ कंट्रोवर्शियल चीजें ही नहीं दिखाता बल्कि अच्छे पल, मस्ती के पल, हंसी-मजाक, आपसी प्यार, गम के पल जैसी चीजें भी दिखाता है। कंट्रोवर्सी तो बिग बॉस का एक छोटा सा हिस्सा है ना कि बिग बॉस का फोकस कंट्रोवर्सी पर रहता है।

क्या आपको लगता है कि आपके कॅरियर पर बिग बॉस के घर में जाने का कोई खास प्रभाव पड़ने वाला है?
डेफिनेटली! मैं मानती हूं कि टीवी की दुनिया में अपनी छोटी सी जगह बनाने में कामयाब हुई हूं लेकिन बिग बॉस का शो ऐसा है जिसे हर कैटगरी के लोग देखना पसंद करते हैं।

फिल्मों में आने के लिए आपको टीवी की दुनिया से दूर होना पड़ा तो आप ऐसा करेंगी?
मैं बांग्ला फिल्मों से अपना कॅरियर शुरू कर चुकी हूं और इसके बाद टीवी में अपनी पहचान बनाई। यदि मुझे वाकई किसी अच्छी फिल्म का ऑफर आएगा तो मैं एक्सेप्ट करूंगी क्योंकि हर कोई आगे बढ़ना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed