जानिए, सनी लियोनी की लीला ने कमाया कितना
बाबी खान की सनी लियोनी, जय भानू स्टारर बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले तीन दिन की कमाई में इसने दिबाकर बनर्जी की फिल्म ब्योमकेश बख्शी को पीछे छोड़ दिया है।
सनी लियोनी की वजह से चर्चा में रही इस फिल्म ने तीन दिनों में 15.85 करोड़ का घरेलू व्यवसाय कर लिया है। फिल्म ने लगातार तीनों दिन अवसतन पांच-पांच करोड़ रुपये कमाए हैं।
इस साल रिलीज हुई फिल्मों की पहले दिनों की कमाई के मामले में लीला पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले बेबी ने 36.07 करोड़, रॉय ने 28.68 करोड़, बदलापुर ने 23.5 करोड़ और तेवर ने 22.05 का व्यवसाय किया था।
15.85 करोड़ के व्यवसाय के साथ लीला पांचवे नंबर है। इसके बाद ब्योमकेश बख्शी, एनएच 10, शमिताभ, अलोन और डॉली की डोली शीर्ष दस में शामिल हैं।
फिल्म की इस कमाई से खुश हैं
लीला की कमाई से उसके अभिनेता जय भानुशाली बहुत खुश हैं। जय ने बताया कि दर्शकों का फिल्म के प्रति रुझान देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इससे पहले जय ने 'देसी कट्टे' और 'हेट स्टोरी 2' उतनी अधिक सफल नहीं हो पाई थी।
बॉबी खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म पुर्नजन्म पर आधारित है। फिल्म में सनी लियोन एक गांव की छोरी और एक शहर के मेम का रोल अदा कर रही है। फिल्म के गाने तो पहले ही हिट हो चुके हैं।
खास बात ये है कि इस बार फिल्म समीक्षकों ने भी सनी लियोन के अभिनय प्रतिभा को सराहा है। अलोचकों ने यहां तक कहा कि सनी ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।