फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Duplicate of Khan Brothers

ये हैं तीनों खानों के हमशक्ल, फिल्मों से कमाते हैं करोड़ों

Wed, 02 Sep 2015 01:43 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
Duplicate of Khan Brothers

नागपुर के रहने वाले प्रशांत वाल्डे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान के हमशक़्ल हैं और यही उनकी कमाई का ज़रिया है। मिमिक्री आर्टिस्ट प्रशांत वाल्डे को कुछ दूर से देखने पर किसी को शाहरुख़ ख़ान होने का भ्रम हो सकता है।

विज्ञापन


मूलरूप से नागपुर के रहनेवाले प्रशांत को जबसे उनके आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें शाहरुख़ ख़ान का हमशक़्ल कहकर पुकारा, तब से उन्होंने मुंबई को अपना घर और बॉलीवुड को अपनी कर्मभूमि बना लिया है।
विज्ञापन


प्रशांत के मुताबिक आज से 15 साल पहले नागपुर से जब वो मुंबई आए तो सबसे पहले शाहरुख़ के घर 'मन्नत' के दर्शन किए और 'मन्नत' जाकर रोज़ शाहरुख़ ख़ान से मिलने की मन्नत करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत को दीपिका, प्रियंका जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी काम करने का मौका मिला

Duplicate of Khan Brothers
प्रशांत की मानें तो वो 'ओम शांति ओम' ,'डॉन 2' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फ़िल्मों में शाहरुख़ के साथ काम कर चुके हैं और अब यशराज की आने वाली फ़िल्म 'फ़ैन' में शाहरुख़ ख़ान के साथ काम कर रहे हैं।

प्रशांत कहते हैं, "शाहरुख़ काफ़ी व्यस्त और महंगे एक्टर हैं और उनके पास ज़्यादा समय नहीं रहता। उनका एक-एक मिनट काफ़ी कीमती है इसलिए जब किसी लंबे शॉट की ज़रूरत होती है जिसमें चेहरा साफ़ दिखाना जरूरी न हो, तब मैं जाता हूं।

इसके अलावा, जब शाहरुख़ की बॉडी पीछे से दिखानी हो और वे उपलब्ध न हों, तब भी मैं ही शॉट दिया करता हूं। शाहरुख़ ख़ान के हमशक्ल होने की वजह से प्रशांत को दीपिका, प्रियंका जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी काम करने का मौका मिला।

'कभी -कभी विदेशों में स्टेज शो करता हूं'

Duplicate of Khan Brothers
अभिनेताओं के हमशक़्ल को कई ऐसे स्टंट्स भी करने होते हैं जिनमें जान का ख़तरा बना रहता है। तो क्या प्रशांत ने भी शाहरुख़ के लिए कुछ ऐसे स्टंट्स किए हैं?

प्रशांत कहते है, "नहीं, एक्शन सीन देना डुप्लीकेट का काम है, मैं तो उनका हमशक़्ल हूं। डुप्लीकेट मास्क पहनता है और स्टंट करता है। वे स्टंटमैन की तरह होते हैं, जिन्हें एक्शन सीन के लिए बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है।"

पर शाहरुख़ ख़ान का हमशक़्ल होने पर लगभग कितने पैसे कमा लेते हैं प्रशांत? वे कहते हैं, "मुझे 25 हजार रुपए प्रतिदिन मिलता है और महीने में अगर सिर्फ 10-15 दिन काम किया तो 15 दिन की कमाई करीब तीन लाख रुपए होती है और अगर पूरे महीने काम करता हूं तो छह से सात लाख बन जाते है।"

प्रशांत आगे कहते हैं, "कभी -कभी विदेशों में स्टेज शो करता हूं। मुझे कई बार शाहरुख़ की तरह परफ़ॉर्म करने के लिए बाहर बुलाया जा चुका है। वहां भी कुछ कमाई हो जाती है।"

'बमुझे फ़राह ख़ान ने 'ओम शांति ओम' के ऑडिशन के लिए...'

Duplicate of Khan Brothers

हर अभिनेता के हमशक़्ल की एक ख़्वाहिश होती है कि वो उस अभिनेता से ज़रूर मिले। शाहरुख़ ख़ान से मिलने का मौका प्रशांत को कैसे मिला?

प्रशांत ने बताया, "मुझे बड़ा ब्रेक एक विज्ञापन के बाद मिला, जिसमें मैंने शाहरुख़ की तरह एक्टिंग की थी। सबको पता चल गया कि मार्केट में शाहरुख़ का एक हमशक़्ल आया है, जो एक्टिंग भी अच्छी करता है। विज्ञापन काफ़ी पॉपुलर हुआ और मुझे फ़राह ख़ान ने 'ओम शांति ओम' के ऑडिशन के लिए बुला लिया और मैं सेलेक्ट हो गया। बस वहीं मेरी मुलाक़ात शाहरुख़ से हुई।"

शाहरुख़ प्रशांत के बारे में सारी जानकारी रखते हैं। जब भी वे सेट पर आते हैं तो प्रोड्यूसर से ज़रूर पूछते हैं कि प्रशांत ने कैसा काम किया। उसके बाद शाहरुख़ प्रशांत को सीन विस्तार में समझाते हैं।

शाहरुख़ की डमी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है

Duplicate of Khan Brothers

प्रशांत बताते हैं, "नागपुर में मैं कई स्टेज शोज़ और सुपरस्टार्स की मिमिक्री किया करता था। जब मैं शाहरुख़ ख़ान की मिमिक्री करता था तो मुझे ख़ूब तालियां मिलती थीं। उसके बाद से तो शोज़ ऑर्गेनाइज़र्स मुझे सिर्फ़ शाहरुख़ की मिमिक्री करने का ऑफ़र देने लगे।"


वो आगे कहते हैं, "चार महीनों में मैंने शाहरुख़ की तरह चलना, सोना, रोना और हंसना सीखा। मुझे सपनों में भी शाहरुख़ ही दिखाई दे रहे थे। मैंने सोचा कि मुझे अपनी एक्टिंग को सीरियसली लेकर एक चांस लेना चाहिए और आज मैं यहां हूं।"


विज्ञापनों में प्रशांत को शाहरुख़ की डमी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और जब शॉट फाइनल हो जाता है। तब असली शाहरुख़ ख़ान को बुला लिया जाता है। पर विज्ञापनों के अलावा क्या फ़िल्मों में भी प्रशांत काम करते हैं?


नजीम हैं सलमान के हमशक्ल

Duplicate of Khan Brothers

सलमान खान के हमशक्ल हैं नजीम खान। मूल रूप से अफगानिस्तान के रहने वाले नजीम इन दिनों दिल्ली में रह रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान' में उन्हें सलमान खान के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। एक साक्षात्कार में नजीम ने बताया था कि "जब मैं 6-7 साल का था, तब जिम शुरू कर दी थी। बाद में 16 साल की उम्र मैंने बॉडी बिल्डिंग शुरू की। तभी दोस्तों ने यह कहना शुरू कर दिया कि मैं सलमान की तरह दिखता हूं।

जब मैं 19 साल का हुआ तो मुझे याद है कि मैं खुद को आईने में देखने लगा और मुझे मिल रहे सभी टिप्पणियों के बारे में सोचने लगा। तब मैंने सलमान का पूरा लुक लेने के लिए उनकी स्टाइलिंग को अपनाने का सोचा। जब मैंने उनकी तरह बाल बनाकर और कपड़े पहनकर खुद को आईने में देखा तो चौंक गया। वाकई मैं सलमान की तरह दिख रहा था। उसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।"

कैसे हुई सलमान से मुलाकात

Duplicate of Khan Brothers

नजीम बताते हैं‌ कि "सलमान उन दिनों 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे। तब फेसबुक पर एक कॉन्टेस्ट चला था, जिसमें हमें अपनी तस्वीरें पोस्ट करनी थी और जिसे सबसे ज्यादा लाइक्स मिलते उसे सलमान से मिलने का मौका मिलना था। मैंने यह कॉन्टेस्ट जीता।

हालांकि, इसके बाद मुझे 6 महीने तक इंतजार करना पड़ा और फाइनली वह दिन भी आया, जब मुझे सलमान से मिलने का मौका मिला। यह मीटिंग महज 30 सेकंड की थी, लेकिन मैं सलमान से हाथ मिलाकर, उनका ऑटोग्राफ पाकर और उनके साथ तस्वीर खिंचवाकर काफी खुश था।"

नजीम के अनुसार, "मेरा कास्टिंग एजेंट प्रोजेक्ट लेकर आया और जब मैंने सुना कि वे मुझे सलमान के यंगर वर्जन के लिए लेना चाहते हैं तो मैं खुशी से उछल पड़ा। मुझे फीस की परवाह नहीं है, मैं तो सिर्फ सलमान सर के साथ काम करना चाहता हूं। फाइनल होने के बाद मेकर्स ने मुझे सलमान की बालों का लुक और कपड़े दिए, ताकि मैं उनके जैसा दिखा सकूं।"

अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं

Duplicate of Khan Brothers

नजीम ने बताया कि जब मैं बच्चा था, तब रितिक रोशन, अर्जुन रामपाल, शाहरुख खान और सलमान को पसंद किया करता था, लेकिन जब से 'तेरे नाम' देखी है, तब से मैं सलमान को ज्यादा पसंद करने लगा। और जब से 'वॉन्टेड' देखी है, तब से तो मैं उनका जबरदस्त फैन बन गया।

फिलहाल सलमान के हमशक्ल होने के चलते भी वो अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। लेकिन नजीम खान चाहते हैं कि लोग उन्हें अपने असली नाम से जानें। उन्होंने एक बार कहा था कि मैं चाहता हूं कि लोग मुझे नजीम खान के नाम से ही जानें। मैं सलमान का आभारी हूं कि उनकी वजह से मुझे बॉलीवुड में डेब्यू का मौका मिला। लेकिन अब उनकी नजर अन्य प्रोजेक्ट पर भी है।

देवाशीष हैं आमिर के हमशक्ल

Duplicate of Khan Brothers

आमिर ख़ान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उनकी आने वाली फ़िल्म 'पीके' के बॉक्स ऑफिस पर छा जाने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन एक शख़्स है जिसे आमिर ख़ान जैसा दिखने की 'क़ीमत अदा' करनी पड़ रही है।

जहां शाहरुख़ ख़ान के हमशक्ल प्रशांत वाल्दे महीने में सात लाख रुपए तक कमा लेते हैं वहीं आमिर के हमशक्ल देवाशीष घोष को आमिर जैसा दिखने की वजह से काम नहीं मिलता, ऐसा ख़ुद देवाशीष ने बीबीसी को बताया।

असम के रहने वाले देवाशीष बताते हैं, "कई निर्देशक पहले तो मुझे काम देने के लिए हां कह देते हैं, लेकिन बाद में कहते हैं कि मैं आमिर ख़ान जैसा दिखता हूं, इसलिए मुझे काम नहीं दे सकते। जो लोग मुझे काम देते भी हैं, वो सिर्फ़ आमिर की नकल करने को कहते हैं।"

क्या कभी आमिर की किसी फ़िल्म में काम करने का मौक़ा नहीं मिला?

Duplicate of Khan Brothers

देवाशीष बताते हैं, "एक तो आमिर साल में सिर्फ़ एक फ़िल्म करते हैं तो उस तरह के काम का स्कोप वैसे ही कम हो गया। धूम-3 में उनके बॉडी डबल का मौक़ा मिला लेकिन उस वक़्त मैं स्टेज शो के सिलसिले में बाहर था तो वह मौक़ा भी हाथ से निकल गया।"

जब देवाशीष से उनकी कमाई के बारे में पूछा तो वह बोले, "कभी स्टेज शो वगैरह करने का मौक़ा मिला तो दो लाख रुपए तक मिल जाते हैं लेकिन काम कम है तो 40-50 हज़ार रुपए से ज़्यादा नहीं मिलता। उसी में जिम, मेकअप, अपना हेयर स्टाइल वगैरह सब मेंटेन करना पड़ता है।"

नामी धारावाहिकों में कर चुके हैं काम

Duplicate of Khan Brothers

देवाशीष ने 'पवित्र रिश्ता', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'माता की चौकी' जैसे डेली सोप्स में काम भी किया है। यह पूछने पर कि उन्होंने आमिर खान की नकल कब शुरू की तो वह बताते हैँ कि उन्होंने आमिर ख़ान की फ़िल्म ग़ुलाम 15 बार देखी और उसी के बाद से आमिर ख़ान के हाव-भाव सीखकर उनकी नकल उतारनी शुरू की।

एक दफ़ा जॉन अब्राहम और रानी मुखर्जी भी उन्हें आमिर ख़ान ही समझ बैठे थे। फ़िलहाल देवाशीष भारत के अलावा दुबई, दक्षिण अफ़्रीका और अमरीका में अपने शोज़ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed