{"_id":"aaa8cf08-dad0-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"dont-fear-quit-smoking-symptoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूम्रपान छोड़ते समय इन लक्षणों से घबराएं नहीं","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
धूम्रपान छोड़ते समय इन लक्षणों से घबराएं नहीं
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार जब हम धूम्रपान छोड़ने की ठान लेते हैं तो कुछ शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि ये समस्याएं बहुत कम समय के लिए होती हैं इसलिए इनसे घबराने के बजाय इन लक्षणों को पहचानें और धूम्रपान छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
एकाएक अगर आप सिगरेट छोड़े दें तो आपको बहुत ज्यादा भूख लगेगी। हो सकता है कि आपका वजन भी तेजी से बढ़े। ऐसे में घबराने के बजाय अपनी डाइट को हेल्दी रखें जिससे वजन अधिक न बढ़े और अगर बढ़ भी जाए तो उसे घटाना आसान हो।
विज्ञापन
कफ और जुकाम की समस्या भी हो सकती है। हो सकता है कि अचानक सिगरेट छोड़ने पर नकसीर भी फटे। ऐसे में घबराने के बजाय उसका तुरंत उपचार करें।
कई बार एकाएक सिगरेट छोड़ने पर लगातार सिरदर्द होता है या फिर सिर में भारीपन होता है। हो सकता है कि कई दिनों तक आपको नींद भी न आए।
धूम्रपान छोड़ने पर कुछ समय तक कांस्टिपेशन हो सकता है। कई बार ऐसे मामलों में मरीज को डायरिया भी हो जाता है, इसलिए एकाएक धूम्रपान छोड़ने के बजाय धीरे-धीरे सिगरेट पीना कम करें जिससे इन समस्याओं से बचाव आसान हो सके।
विज्ञापन
सालों से बेतहाशा धूम्रपान करने की लत अगर अचानक से बंद हो जाए तो घबराहट होना लाजमी है। कई बार घबराहट कुछ इस तरह बढ़ जाती है कि व्यक्ति अवसाद यानी डिप्रेशन का शिकार हो जाता है।
ऐसे में इन समस्याओं से घबराने के बजाय धूम्रपान छोड़ने के लिए किसी अनुभवी चिकित्सक से परामर्श करें और उनकी सलाह पर अमल करते हुए अलग-अलग स्टेप्स में धूम्रपान छोड़ने का प्रयास करें।