फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Dimple Kapadia-Akshay Kumar-Twinkle Khanna summoned by the Supreme Court

राजेश खन्ना की प्रेमिका पर हिंसा, अक्षय को नोटिस

Fri, 07 Aug 2015 07:56 PM IST
Updated Fri, 07 Aug 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
Dimple Kapadia-Akshay Kumar-Twinkle Khanna summoned by the Supreme Court

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की प्रेमिका रही अनीता आडवाणी की याचिका पर उनके दामाद अक्षय कुमार, बेटी‌ ‌ट्विंकल खन्ना और पत्नी डिंपल कपाड़िया को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में तीनों स्टारों को घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज करने की याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर रही अनीता आडवाणी ने दायर की थी।
विज्ञापन


अनीता का आरोप है कि सुपरस्टार की मौत के बाद इन तीनों ने उन पर घरेलू हिंसा की थी। जिसको लेकर वो तीनों पर मामला दर्ज कराना चाहती हैं। इसको लेकर वो बॉम्बे हाईकोर्ट गई थीं। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

असल मामला संपत्ति विवाद का है!

Dimple Kapadia-Akshay Kumar-Twinkle Khanna summoned by the Supreme Court

इस पूरे मामले की जड़ असल में सुपरस्टार राजेश खन्ना की संपत्ति को लेकर है। दअरसल, अनिता आडवाणी ने राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर होने के आधार पर उनकी संपत्ति में लगातार अपने हिस्से की मांग करती रही हैं। जिसे लेकर लगातार उनका राजेश खन्ना के परिवार से तनाव चलता रहा है।

अब अनीता ने तीनों पर मामला दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर अक्षय-ट्विंकल-डिंपल से जवाब मांगा है। अनिता आडवाणी के वकील ने अदालत को बताया कि वो राजेश खन्ना के साथ 25 सालों तक रहीं हैं, इस लिहाज से उनकी लाइफ पार्टनर थीं। इस लिहाज से उनकी संपत्ति में अनीता का भी हिस्सा हुआ।

गौरतलब है कि राजेश खन्ना ने अपनी वसीयत में अपनी संपत्ति और अपने आलीशान बंगला 'आशीर्वाद' का मालिकाना हक अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना दे दिया था। जिसे उनके परिवार वालों ने पिछले साल ही मुंबई के एक बिजनेसमैन को बेच दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed