जबर्दस्त टक्कर के बीच बॉक्स ऑफिस पर किसका रहा जलवा
बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी टक्कर इस समय चल रही है। एक तरफ शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी है। तो वहीं दूसरी ओर संजय लीला भंसाली की भव्यती से सजी बाजीराव मस्तानी है। दोनों के बीच प्रमोशन के दौरान भी जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला था। अब ये मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर है।
दोनों ही फिल्मों को जबर्दस्त विरोध भी झेलना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बाजीराव मस्तानी का विरोध इतिहास से छेड़छाड़ के नाम पर विरोध हो रहा है। तो दूसरी तरफ हिंदूवादी संगठन शाहरुख खान की वजह से दिलवाले का विरोध कर रहे हैं।
फिल्म समीक्षकों ने अपनी समीक्षा में बाजीराव मस्तानी को दिलवाले से बेहतर बताया है। लेकिन असली मुकाबला कमाई का माना जा रहा है। पहले दिन की कमाई से पता चलेगा मुकाबले में कौन है आगे।
'दिलवाले' पड़ रहे हैं 'बाजीराव' पर भारी
पहले दिन की कमाई की बात की जाए तो शाहरुख काजोल का जादू ही दर्शकों पर चलता दिख रहा है। वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, दिलवाले ने पहले दिन 21 से 22 करोड़ की कमाई की है। इस साल की दो बड़ी हिट फिल्म बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो के बाद दिलवाले पहले दिन तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दिलवाले को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं दूसरी ओर संजयलीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी ने पहले दिन की कमाई का आंकड़ा 10-12 करोड़ है। इस तरह देखा जाए तो रणवीर-दीपिका का जादू दर्शको पर दिलवाले के मुकाबले फीका रहा है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का बाजीराव मस्तानी की कमाई पर ट्वीट
#BajiraoMastani Fri ₹ 12.80 cr [3050 screens]. India biz. Film growing rapidly with strong word of mouth and glowing reviews.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 19, 2015