फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Dhiraj Verma paintings series on lord shiva

शिव पर आधारित है धीरज वर्मा की पेंटिंग्स की नई सिरीज

Wed, 02 Mar 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Mar 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Dhiraj Verma paintings series on lord shiva

जाने-माने आर्टिस्ट धीरज वर्मा की छह दिनों तक चलने वाली एकल प्रदर्शनी 'आदि' एलाएंस फ्रांसिस में चल है। पहली मार्च से शुरु हुई यह प्रदर्शनी छह मार्च तक चलेगी। इस कला प्रदर्शनी में शिव और उनसे जुड़े मिथकों को तस्वीरों का विषय बनाया गया है।

विज्ञापन


धीरज वर्मा उन गिने-चुने कलाकारों में से एक हैं जो भारत में पॉपुलर आर्ट को अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयों तक ले गए हैं। देश के सबसे लोकप्रिय कॉमिक किरदारों में से एक 'भेड़िया' को सामने लाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। यह देसी वेयरवूल्फ (मनुष्य और भेड़िया का पश्चिमी मिथक) भारत के कॉमिक प्रेमियों में बहुत लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन


धीरज ने एक्समैन और स्पाइडर मैन जैसे कैरेक्टर्स को लाने वाले अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड मार्वल के साथ भी काम किया है। इसके अलावा लोकप्रिय ट्रांसफार्मर्स फ्रैंचाइजी के लिए उन्होंने कॉमिक्स तैयार की है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। वे कई इंटरनेशनल कॉमिक पब्लिशर्स के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


penting

धीरज वर्मा को भव्य और एपिक कहानियां व किरदार पसंद हैं, और यही उनकी रेखांकन की शैली भी है। उनका रेखांकन और शारीरिक भाव-भंगिमाओं की प्रस्तुति नितांत मौलिक है। इन दिनों वे महाभारत के चरित्र अभिमन्यु पर आधारित एक ग्राफिक नॉवेल पर भी काम कर रहे हैं। प्रदर्शनी छह मार्च तक लोधी रोड स्थित एलिना डी फ्रांसिस के गैलेरी रेमेन रॉलैंड में लगी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed