फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Dharmendra was paid only Rs.51 for his first movie

पहली फिल्म के लिए धर्मेंद्र को मिले सिर्फ 51 रुपए

Mon, 08 Dec 2014 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
टीम डिजिटल/नई दिल्ली Updated Mon, 08 Dec 2014 10:59 AM IST
 Dharmendra was paid only Rs.51 for his first movie

दर्जनों सुपरहिट फिल्म देने वाले धर्मेंद्र को पहले फिल्म कैसी मिली थी यह किस्सा रोचक भी है और मजेदार भी।



अभिनेता धर्मेंद्र जब पहली बार मुम्बई आए तब दूर के रिश्ते की एक बहन के घर उनको ठिकाना मिला था। पर वह अधिकांश समय अपने साथियों के साथ गुजारते थे।

एक दिन उन्होंने बताया कि किसी फिल्म निर्माता ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया है और उसके कार्यालय पहुंचने में मैं उनका साथ दूं। मैं भी चूंकि उन दिनों बेकारी का जीवन बिता रहा था इससे मुझे उनके साथ चलने में कोई आपत्ति नहीं हुई।

संबंधित फिल्म के तीन भागीदार थे। जब हम लोग उनके कार्यालय में पहुंचे, तो उन लोगों ने धर्मेंद्र का इंटरव्यू लेना शुरू कर दिया। पहला भागीदार दूसरे साथियों से बोला कि लड़का तो अच्छा लग रहा है। दूसरे ने कहा, `हीरा है, हीरा।’ तीसरा बोल उठा, `वह भी लाखों का!’



पहले वाले ने फिर कहा, `तो कान्ट्रैक्ट कर लो। साइनिंग अमाउन्ट भी दे दो एक हजार एक रुपए का।’ दूसरे ने उसकी बात काटी `क्या कह रहे हो? एक हजार एक? अरे, पांच सौ एक काफी हैं।’
विज्ञापन


तीसरा बोल उठा, `साइनिंग अमाउन्ट में क्या धरा है, भाई? एक सौ एक पकड़ा दो और किस्सा खत्म करो।’ पहले ने कहा, `चलो, निकालो पैसे।’ दूसरा बोला, `मेरे पास तो इतने पैसे नहीं हैं।’ तीसरे ने निर्देश दिया, `चलो, हम सब मिल कर अपनी जेबों को टटोलें।’ सबने अपनी जेबों को खंगाला। निकले कुल इक्यावन रुपये और हीरो साइन कर लिया गया।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed