{"_id":"f3ae90715c24df6ea425950ad850586a","slug":"deepika-ranveer-neighbor-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पड़ोसी बन गए रणवीर सिंह-दीपिका","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
अब पड़ोसी बन गए रणवीर सिंह-दीपिका
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 15 Oct 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
-प्यार धीरे-धीरे कदम बढ़ाता है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बढ़ती नजदीकियों की खबर किसी से छुपी नहीं है और इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने मुंबई के प्रभादेवी इलाके में दीपिका के अपार्टमेंट के नजदीक अपने लिए भी फ्लैट खरीद लिया है। चर्चाओं पर विश्वास करें तो दक्षिण मुंबई के ऊंची इमारतों वाले इस इलाके में रणवीर जल्द ही बसने जा रहे हैं और उन्होंने उस रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में फ्लैट लिया है, जहां दीपिका रहती हैं।
विज्ञापन
हालांकि उनके फ्लैट की विंग अलग है। काफी समय से पार्टियों-समारोहों में तो रणवीर-दीपिका साथ दिख ही रहे हैं, पिछले कुछ से दोनों जिम में भी साथ ही कसरत करते हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक कभी अपने अफेयर की चर्चाओं पर खुल कर नहीं कहा है लेकिन एक-दूसरे के प्रति अपने आकर्षण को छुपाया भी नहीं है। रणवीर के फ्लैट लेने के बाद तय है कि ये चर्चाएं अभी और जोर पकड़ेंगी।
विज्ञापन