{"_id":"f2418c25525985f48ace688a2ce6def6","slug":"deepika-padukone-ranbir-singh-ramleela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े क्यों नहीं बदल रहे हैं दीपिका-रणवीर","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
कपड़े क्यों नहीं बदल रहे हैं दीपिका-रणवीर
अमर उजाला मुंबई
Updated Thu, 14 Nov 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों इस बात की चर्चा है कि दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह इन दिनों कपड़े बदल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
*सुशांत सिंह के गाल पर अंकिता लोखंडे के थप्पड़ की गूंज मीडिया में अब तक बरकरार है। चर्चा है कि इस घटना नतीजा यह निकला कि सुशांत अपनी लिव-इन पार्टनर को लेकर दस दिन की छुट्टियां मनाने थाईलैंड जा रहे हैं। उनके नजदीकियों को उम्मीद है कि छुट्टियों के बाद इस जोड़े के बीच सब ठीक हो जाएगा। वैसे सुशांत थप्पड़ की सुर्खियों से दुखी हैं और इसे मीडिया द्वारा गढ़ा गया बता रहे हैं।
*सनी देओल ‘सिंह साहब द ग्रेट’ को प्रमोट करने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वह छोटे पर्दे पर भी खूब जा रहे हैं। हाल में उन्होंने लोकप्रिय सीरियल सीआईडी के लिए शूटिंग की। इसमें वे एक बदमाश को कार से खींचते और उसे नसीहत देते नजर आएंगे। उम्मीद करें कि सिंह साहब की नसीहत के बाद वह बदमाश आगे से कोई गड़बड़ी नहीं करेगा।
विज्ञापन
*यूं तो सितारे फिल्म के एक गाने में दर्जनों कपड़े बदल लेते हैं। लेकिन असल जिंदगी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की व्यस्तता का यह आलम है कि ‘राम-लीला’ के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम के बीच तक कपड़े बदलने का वक्त नहीं मिला। मंगलवार को तो हद हो गई, जिन कपड़ों में दोनों मुंबई से कोलकाता गए थे, उन्हीं कपड़ों में रात को लौटे।
विज्ञापन
*शाहरुख खान कोलकाता जाकर तो सचिन तेंदुलकर को विदाई नहीं दे पाए, लेकिन इन दिनों अपनी आईपीएल टीम के कप्तान गौतम गंभीर के साथ देखे जा रहे हैं। दोनों के साथ वीरेंद्र सहवाग भी इधर मुंबई में नजर आए हैं। गंभीर और सहवाग के कैरियर का अंत भी सामने दिख रहा है। ऐसे में शाहरुख के साथ उनकी क्या खिचड़ी पक रही है यह वक्त आने पर ही पता चल सकेगा।