फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   deepika padukone on leave

शाहरुख खान हज पर, दीपिका छुट्टी पर

Sat, 10 May 2014 08:29 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 08:29 AM IST
विज्ञापन
 deepika padukone on leave

कहते हैं कि तीनों खान कई मामलों में एक-दूसरे की नकल करते हैं। अब जब पिछले साल आमिर खान हज यात्रा कर चुके हैं तो ऐसे में भला शाहरुख कहां पीछे रहने वाले हैं। शाहरूख भी हज यात्रा की तैयारियां कर रहे हैं। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना भी उनके साथ चले। अब देखते हैं कि सुहाना तैयार होती है या नहीं।

विज्ञापन

दीपिका छुट्टी पर

 deepika padukone on leave

2013 में चार ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोन अब छुट्टी मनाने के मूड में हैं। दीपिका पादुकोन जल्द ही दो महीने की छुट्टी पर जा रही हैं। वह अब जुलाई में भारत लौटेंगी। उनका ज्यादातर हिस्सा यूरोप में बीतेगा। लेकिन यह बात साफ नहीं हो पा रही है कि इस छुट्टी में रणवीर सिंह उनके साथ होंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा का नया प्रेमी

 deepika padukone on leave

प्रियंका चोपड़ा के प्रेमी बदलते रहते हैं। इस बार उनके चाहना वाला एक फिल्म निर्देशक है। हालांकि उसकी चाहत दूसरी तरह की है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली के बहुत करीब दिख रही हैं। प्रियंका और वह कई बार साथ-साथ भी दिख जाते हैं। हालांकि कहने वाले यह भी कहते हैं कि संजय लीला भंसाली प्रियंका की नहीं बल्कि उनके अंदर छिपे एक कलाकार की कद्र करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed