फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Deepika Padukone Deleted An Instagram Post Because It Pissed Shah Rukh Khan Off!

अब शाहरुख खान से टकरा गईं दीपिका पादुकोण, छिड़ी जंग

Thu, 06 Aug 2015 07:00 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Deleted An Instagram Post Because It Pissed Shah Rukh Khan Off!

दीपिका ने शाहरुख खान से पंगा ले लिया है। शाहरुख और दीपिका की फिल्में इस क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। दीपिका ने कहा है कि उन्हें शाहरुख की चुनौती मंजूर है। लेकिन उन्होंने कितनी गंभीरता से यह बात कही, इस पर बॉलीवुड में चर्चाएं हो रही हैं...

विज्ञापन


शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे मेहनती और जुनूनी ऐक्टर हैं। जिस कड़ी मेहनत से उन्होंने अपना मुकाम बनाया है, उसे देख कर ही लोग उन्हें किंग खान कहते हैं। लेकिन कई बार ऐसी बातें हो जाती हैं, जिनके बारे में कोई सोच नहीं सकता।
विज्ञापन


जिन दीपिका पादुकोण को शाहरुख ने फिल्मों में मौका दिया और सितारा बनाया उन्होंने ही सोशल मीडिया में कुछ ऐसा लिख दिया कि लोग चकित हैं। असल में...

दीपिका ने शाहरुख को एक तरह से बॉक्स ऑफिस मुकाबले की चुनौती दे डाली है!

Deepika Padukone Deleted An Instagram Post Because It Pissed Shah Rukh Khan Off!

दीपिका ने शाहरुख को एक तरह से बॉक्स ऑफिस मुकाबले की चुनौती दे डाली है। उल्लेखनीय है कि इस साल क्रिसमस सप्ताह पर शाहरुख की दिलवाले और निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी के बीच टक्कर होने वाली है। दीपिका इस फिल्म में अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ हैं। वह मस्तानी की भूमिका निभा रही हैं।

वैसे इस पूरे मामले की शुरुआत शाहरुख की तरफ से हुई जब उन्होंने बाजीराव मस्तानी रिलीज डेट (18 दिसंबर) जानते हुए भी अपने प्रोडक्शन हाउस की दिलवाले भी इसी दिन रिलीज करने की घोषणा की। उन्हें अनुमान था कि भंसाली शायद अपनी फिल्म को आगे-पीछे कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इसके बाद दो दिन पहले जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया। दीपिका ने सोशल मीडिया में लिखा ‘चैलेंज एक्सेपटेड’। इसका साफ मतलब था कि उन्हें और उनकी टीम को बॉक्स ऑफिस पर टकराने की शाहरुख की चुनौती स्वीकार है। देखते हैं कि टिकट खिड़की पर कौन किस पर भारी पड़ता है। हालांकि दीपिका को इन सब का आभाष होते ही उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है।

इस रवैये से शाहरुख आहत हैं!

Deepika Padukone Deleted An Instagram Post Because It Pissed Shah Rukh Khan Off!

सूत्रों के अनुसार, यह खबर सुर्खियों में आते ही शाहरुख के करीबी दीपिका को यह संदेश देने में लग गए कि उन्होंने गलत किया है। उनके इस रवैये से शाहरुख आहत हैं। सब जानते हैं कि शाहरुख ने न केवल उन्हें फिल्मों में मौका दिया बल्कि चेन्नई ऐक्सप्रेस में अपने से पहले दीपिका नाम पर्दे पर देकर उन्हें सम्मान भी बख्शा था। इसके बाद दीपिका को लगा कि उनसे गलती हुई है और उन्होंने अपनी टिप्पणी सोशल मीडिया से हटा ली।

परंतु तब तक उन्हें जो नुकसान होना था हो गया। शाहरुख नाराज हो गए। अब दीपिका के करीबी बता रहे हैं कि इस सुंदरी ने ‘चैलेंज एक्सेपटेड’ सिर्फ मजाक में लिखा था। वह शाहरुख को चिढ़ा रही थीं। सब जानते हैं कि शाहरुख को अपने खिलाफ बातें अच्छी नहीं लगतीं और जब ऐसी कोई बात होती है तो वह चिढ़ जाते हैं।

दीपिका इसी बात को लेकर उन्हें छेड़ रही थी। उनका इरादा शाहरुख को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अब देखना होगा कि फिल्म समारोहों में सदा दूसरे ऐक्टरों का मजाक उड़ाने वाले शाहरुख दीपिका के इस मजाक को हल्के-फुल्के ढंग से लेकर उन्हें माफ करते हैं या नहीं?

विज्ञापन

बिग बी को कर चुकी हैं नाराज

Deepika Padukone Deleted An Instagram Post Because It Pissed Shah Rukh Khan Off!

-पिछले कुछ महीनों में दीपिका कई लोगों को नाराज कर चुकी हैं। एक वीडियो में उन्होंने लड़कियों के अविवाहित होते हुए सेक्स करने की वकालत करके कई अभिभावकों को नाराज किया था। उसके बाद फिल्म पीकू की कामयाबी की पार्टी में अमिताभ बच्चन को निमंत्रित न करके, उनकी नाराजगी मोल ली थी।

फिल्म की सफलता को लेकर दीपिका ने हर तरफ ऐसी चर्चा कर डाली थी मानो पीकू उनके अकेले दम पर चली है। बाद में उन्होंने यह कहते हुए माफी मांगी थी कि वह सचमुच पार्टी के मेहमानों की लिस्ट बनाते हुए बिग बी का नाम भूल गई थीं। वैसे अमिताभ ने दरियादिली दिखाते हुए पीकू को यह कह कर माफ कर दिया था कि जो बीत गई सो बात गई।

क्या बदल लिया है पाला

Deepika Padukone Deleted An Instagram Post Because It Pissed Shah Rukh Khan Off!

-क्या दीपिका ने कैंप बदल लिया है? वह शाहरुख कैंप से सलमान कैंप में चली गई हैं? शाहरुख का चैलेंज स्वीकार करने के बाद से दीपिका को लेकर अटकलों का बाजार फिल्म इंडस्ट्री में गर्म है। पिछले कुछ समय से दीपिका के फिल्म सुल्तान में सलमान खान के साथ काम करने की खबरें आ रही हैं।

बताया जाता है कि इस रोल के लिए हीरोइनों की दौड़ में दीपिका सबसे आगे हैं। दीपिका ने शाहरुख के साथ फिल्म ओम शांति ओम में करिअर शुरू किया था और इसके बाद चेन्नई एक्सप्रेस तथा हैप्पी न्यू ईयर में भी वह इस खान के साथ दिखीं। इस बीच वह कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला और इस मौके का इंतजार है।

जानकारों का मानना है कि बजरंगी भाईजान में सलमान की सलफता के बाद दीपिका हर हाल में उनके साथ काम करना चाहती हैं। वैसे सलमान कह चुके हैं कोई शाहरुख को नाराज करके उन्हें खुश करना चाहेगा, तो बात नहीं बनेगी। क्या दीपिका के साथ भी वह ऐसा ही करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed