चर्चा में: दीपिका की नई फिल्म, अनुष्का का हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और बड़ी फिल्म दीपिका पादुकोण की झोली में गिर सकती है। वहीं अनुष्का की हीरो की तलाश खत्म हो गई है।
*शेखर कपूर की ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'पानी' भी दीपिका पादुकोण की झोली में गिर सकती है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत हीरो होंगे। हीरोइन की तलाश के लिए शेखर ने जो लिस्ट बनाई है उसमें दीपिका का नाम सबसे ऊपर है। दीपिका से इस बारे में बात की गई है जिस पर वह गंभीरता से विचार कर रही हैं।
*अनुष्का शर्मा ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी पहली फिल्म एनएच-10 के लिए हीरो ढूंड लिया है। राजकुमार यादव को रिजेक्ट करने के बाद अनुष्का ने 'शैतान' फेम नील भूपलम को इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया है।
*सोनी पर प्रसारित एकता कपूर का धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' जल्द ही बंद होने जा रहा है। सीरियल ने शुरुआत में काफी धूम मचाई थी और इसकी टीआरपी काफी ऊंची रहीं थी। बाद में टीआरपी डाउन होती गई और सीरियल में लिया गया लीप भी किसी काम नहीं आया।