फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   deepika can say i am vergin

अब दीपिका कह सकेंगी 'आई एम वर्जिन'

Mon, 08 Sep 2014 12:45 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
deepika can say i am vergin

सेंसर बोर्ड ने अपनी गलती सुधार ली है। फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी’ से कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण का एक संवाद ‘आई एम अ वर्जिन’ बोर्ड के सदस्यों ने हटवा दिया था। परंतु बोर्ड की चेयरपरसन लीला सैमसन ने इसे गलती बताते हुए निर्माताओं से कहा कि यह संवाद वापस फिल्म में शामिल करें।

विज्ञापन


पहले यह संवाद सिर्फ अंग्रेजी संस्करण में रखा गया था, हिंदी से हटवा दिया गया था। चलिए, अब हिंदी के दर्शक भी दीपिका के मुंह से सुन सकेंगे, ‘आई एम अ वर्जिन।’ चलिए अब शायद दीपिका इस बात से खुश हो जाएं।
विज्ञापन

कंगना के अच्छे दिन

deepika can say i am vergin

कंगना रनौत के अच्छे दिन आ गए हैं और फिल्मों के साथ उन्हें विज्ञापनों में भी मुंहमांगी फीस मिल रही है। पता चला है कि एक ब्रांड जिसमें कभी आमिर खान नजर आते थे, जल्द ही उसमें कंगना रनौत दिखने वाली हैं।

चर्चा है कि इस ब्रांड के लिए कंगना ने एक साल की चार करोड़ रुपये फीस मांगी है। ब्रांड यह फीस देने को राजी है। कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली ने इस विज्ञापन की पुष्टि तो की है, लेकिन फीस के बारे में चुप्पी साध ली है।


श्रद्घा कपूर प्यार में

deepika can say i am vergin

श्रद्धा कपूर इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के प्यार में सिर से पैर तक डूबी हुई हैं। यूं तो दोनों का प्यार किसी से छुपा नहीं है, लेकिन उन्होंने सबके सामने इसका इकरार भी नहीं किया है। चर्चा यह है कि इन दिनों श्रद्धा जहां जाती हैं आदित्य के नाम की माला जपती हैं और उनकी आने वाली फिल्मों की बात करती हैं।

जबकि खुद श्रद्धा की फिल्म ‘हैदर’ रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म के मेकर श्रद्धा से नाराज बताए जा रहे हैं। क्या पता श्रद्धा यह बात समझ रहीं है या नहीं? अब देखते हैँ कि यह प्यार कब तक चलता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed