फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Conflicts betbeen Shahrukh Khan and Rohit Shetty for Dilwale collection

दिलवाले की कमाई को लेकर शाहरुख खान और रोहित शेट्टी में झगड़ा

Thu, 07 Jan 2016 12:45 PM IST
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Conflicts betbeen Shahrukh Khan and Rohit Shetty for Dilwale collection

दिलवाले के उम्मीद से कमतर रह जाने पर हो रहे पोस्टमार्टम में चौंकाने वाली बातें आ रही हैं। रिलीज से पहले बड़े-बड़े दावे करने दिलवाले अब बिखर गए हैं और चर्चा है कि एक-दूसरे पर नाकामी के ठीकरे फोड़ रहे हैं। अंदरूनी झगड़ों के बीच फिलहाल शाहरुख और रोहित शेट्टी ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन जब शाहरुख अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन के लिए मीडिया से मिलेंगे तो उनसे इस बारे में सवाल जरूर होंगे।

विज्ञापन


जिस बात का डर था, अंत में वही हुआ। रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का जादू टिकट खिड़की पर टूट गया। बीते साल के आखिरी दिनों में रिलीज हुई उनकी दिलवाले का बॉक्स ऑफिस नतीजा सबको निराश करने वाला रहा। सिर्फ शाहरुख ही नहीं फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी की कामयाबी का रथ भी इस फिल्म के साथ रुक गया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो फिलहाल शाहरुख और रोहित ने भले ही चुप्पी साध रखी है, लेकिन उनके कैंप एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। दोनों एक-दूसरे पर फिल्म की नाकामी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। बात यहां तक पहुंच चुकी है कि शाहरुख खान के ऑफिस में एक बुरी झड़प हुई है। रोहित शेट्टी ने काफी लड़ाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख की टीम भड़क गई और...

Conflicts betbeen Shahrukh Khan and Rohit Shetty for Dilwale collection

जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी ने कुछ दिनों पहले शाहरुख खान के दफ्तर में उनकी टीम से कई कड़े सवाल किए। जिनके जवाब देना निर्माता रेड चिलीज के अधिकारियों को मुश्किल मालूम पड़ा।

बताया जाता है कि शुरुआत में शाहरुख की टीम ने रोहित को समझाने की कोशिश की इस खान द्वारा देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर दिया गया बयान फिल्म के विरुद्ध चला है और लोगों के बायकॉट की वजह से दिलवाले सफल नहीं रही। परंतु रोहित ने इस तर्क को मानने से इंकार कर दिया और कहा कि मुसे लीपापोती वाले जवाब नहीं बल्कि ठोस कारण चाहिए।

सूत्रों का कहना है कि रोहित ने शाहरुख की फिल्म मार्केटिंग, प्रमोशन और पीआर टीम पर सवाल उठाए और उन्हें नाकामी का जिम्मेदार बताया। इसके बाद शाहरुख की टीम भड़क गई और उसने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म अच्छी नहीं बनी थी, इसलिए दर्शकों ने खारिज दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रोहित अपने काम में सहायकों की जरूरत से ज्यादा मदद लेते हैं इसलिए फिल्म जैसी चाहिए वैसी नहीं बन पाई थी।

उल्लेखनीय है कि रोहित की फिल्म में निर्देशक के रूप में रोहित शेट्टी एंड टीम लिखा होता है। रोहित अपनी टीम पर बहुत भरोसा करते हैं और सैट पर उनके सुझावों को बहुत तवज्जो देते हैं। शाहरुख की टीम द्वारा अपनी टीम पर लगे आरोपों से रोहित का पारा चढ़ गया।

इसके बाद हुई तगड़ी लड़ाई

Conflicts betbeen Shahrukh Khan and Rohit Shetty for Dilwale collection

इंडस्ट्री में चर्चा है कि शाहरुख और रोहित के सहायकों के बीच भी लगातार बहसें चल रही हैं। उनके बीच कई मुद्दों को लेकर गहरे मतभेद और तनाव हैं। सूत्रों का कहना है कि रोहित की सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात पर थी कि दिलवाले देश में 200 करोड़ रुपये का भी बिजनेस नहीं कर सकी।

उन्हें दिलवाले का प्रमोशन प्लान करने वाली शाहरुख की टीम से यह भी पूछा कि आखिर क्यों चेन्नई ऐक्सप्रेस की तरह इस फिल्म को प्रमोट नहीं किया? क्यों शाहरुख अलग-अलग शहरों में फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं गए? दिलवाले में रोहित शेट्टी प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़े थे और उन्हें भी घाटे का भार सहना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि दिलवाले अपनी रिलीज के पंद्रह दिनों में भारत में बमुश्किल सवा सौ करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकी है। राहत की बात केवल इतनी है कि विदेश में फिल्म के बिजनेस ने इसे पूरी तरह डूबने से बचा लिया। लेकिन असली मुद्दा भारत का है जहां शाहरुख और रोहित दोनों की साख पर बट्टा लग गया।

भारत में फिल्म फ्लॉप साबित हुई है और वितरकों को घाटा उठाना पड़ा है। इस साथ ही यह सवाल भी सिर उठाने लगा है कि क्या शाहरुख और रोहित भविष्य में कभी मिल कर कोई फिल्म बनाएंगे? यहां ये याद रखना जरूरी है कि बॉलीवुड में दुश्मनी और दोस्ती दोनों ही स्थायी नहीं होती।

नॉर्थ में लगा तगड़ा झटका

Conflicts betbeen Shahrukh Khan and Rohit Shetty for Dilwale collection

दिलवाले को बॉक्स ऑफिस के दूसरे सबसे बड़े केंद्र दिल्ली-यूपी-पंजाब में कलेक्शन के मामले में बहुत तगड़ा झटका लगा है। फिल्म यहां के वितरक को 40 करोड़ रुपये में बेची गई थी, मगर वह पंद्रह दिनों में 30 करोड़ के करीब ही बिजनेस कर सकी है। फिल्म की ओपनिंग के साथ ही तय हो गया था कि यह दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकेगी। पहले तीन दिन के बाद दिलवाले का बिजनेस नार्थ में जबर्दस्त गिरा।

पहले हफ्ते में फिल्म ने जहां 15 करोड़ के लगभग बिजनेस किया था वह दूसरे हफ्ते में करीब एक तिहाई गिर कर पांच करोड़ के आस-पास रह गया था। जबकि दिलवाले से सामने रिलीज हुई बाजीराव मस्तानी ने मराठा योद्धा की कहानी होने के बावजूद नॉर्थ में भी इसे कड़ी टक्कर दी।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख नॉर्थ में कभी भी नंबर वन सितारे नहीं रहे और उनकी मार्केटिंग तथा प्रमोशन टीम ने जानकारों द्वारा समझाने के बावजूद यहां मेहनत करने की कोई जरूरत समझी। जबकि सलमान खान और आमिर खान सबसे ज्यादा इसी पट्टी से कमाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed