{"_id":"209d60a6961c9c9e2397498681b3fa94","slug":"compete-in-kareena-saif-and-shahid","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना-सैफ-शाहिद में अनोखा मुकाबला!","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
करीना-सैफ-शाहिद में अनोखा मुकाबला!
मुंबई, अमर उजाला
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान-सैफ अली खान और शाहिद कपूर का नाम एक साथ आए तो प्रेम के त्रिकोण की कहानी अपने आप सामने आ जाती है। लेकिन हम आपको ऐसी कहानी बता रहे हैं जिसमें ये तीनों एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे।
विज्ञापन
अगर आप सोच रह हैं कि किसी फिल्म में तीनों साथ दिखने वाले हैं तो यह गलत है। असल में बात है बॉक्स ऑफिस की।
अगले महीने ऐसा नजारा दिखने वाला है जिसमें हाल में शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले सैफ-करीना तो टिकट खिड़की पर एक-दूसरे को टक्कर देंगे ही, जल्दी ही शाहिद भी इस मुकाबले में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
असल में अगले महीने सबसे पहले 22 नवंबर को करीना की फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ (निर्देशकः पुनीत मल्होत्रा) रिलीज होने वाली है। इसके अगले हफ्ते 29 नवंबर को ही सैफ की ‘बुलैट राजा’ (निर्देशकः तिग्मांशु धूलिया) रिलीज होगी और करीना की फिल्म से दर्शक छीनेगी।
विज्ञापन
जब इन दोनों के बीच टक्कर चल रही होगी, तभी दिसंबर की शुरुआत में शाहिद अपनी मसालेदार ऐक्शन फिल्म ‘आर... राजकुमार’ (निर्देशकः प्रभु देवा) के साथ धमाका करेंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।
अब वाकई यह देखना बहुत रोचक होगा कि कौन इस मुकाबले में बाजी मारता है!