फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   cocktail interview veronica very bold deepika padukone

'कॉकटेल' की वेरोनिका बहुत बोल्ड हैः दीपिका

Wed, 26 Sep 2012 04:47 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Wed, 26 Sep 2012 04:47 PM IST
विज्ञापन
cocktail interview veronica very bold deepika padukone

अपनी फिल्म ‘कॉकटेल' को लेकर दीपिका बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म के लिए दीपिका ने अपने फिगर पर अच्छी-खासी मेहनत भी की है। दीपिका ने 13 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘कॉकटेल’ को लेकर लंबी बातचीत की।

विज्ञापन


‘कॉकटेल’ फिल्म की थीम क्या है?
ये फिल्म तीन फ्रेंड्स पर आधारित है जो कि एक ही घर में रहते हैं लेकिन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। इन्हीं दोस्तों की लाइफ को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म मूल रूप से दोस्ती, प्यार और धोखे पर बेस्ड है।
विज्ञापन


आपने इस रोल को क्यों एक्सेप्ट किया?
मुझे डिफरेंट तरह के रोल करना पसंद है। मुझे ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका डी 'कोस्टा का किरदार बहुत पसंद है। फिल्म निर्देशक होमी ने मुझे मीरा और वेरोनिका डी 'कोस्टा रोल ऑफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोल को चूज करने के मामले में मैं रिस्क लेना चाहती थी। जब हमने वेरोनिका का लुक, कपड़े, चलने का स्टाइल, बोल्ड एटीट्यूट डिस्कस किया तो लगा यही किरदार मेरे लिए बेहतर रहेगा।

‘कॉकटेल’ में काम करने का अनुभव?
फिल्म में काम करने में बहुत मजा आया। शूटिंग से जब भी ब्रेक मिलता मैं और डायना शॉपिंग के लिए जाते थे। शूटिंग के दौरान हम लोगों ने खूब मस्ती की और शूटिंग को एन्जॉय किया।

‘कॉकटेल’ फिल्म की खास बात क्या है?
मुझे लगता है कि ये एक फ्रैश फिल्म है। तीनों करैक्टर दर्शकों को अट्रैक करने में सफल होंगे। ये वाकई फन लविंग मूवी है।‘कॉकटेल’ फिल्म में मेरा किरदार ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं किया।

मेरी रियल लाइफ से वेरोनिका का किरदार बिल्कुल अलग है। इसीलिए इस किरदार को करने में मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी। इस किरदार को करने के लिए मैंने खूब एनर्जी और इमोशंस का इस्तेमाल किया।


आपने फ्लोर पर जाने से पहले कोई खास तैयारी की थी?
हां बिल्कुल। शूटिंग के दौरान मैंने बिल्कुल भी मीठा नहीं खाया। सब डिनर में डेजर्ट भी लेते थे लेकिन मैंने नहीं लिया। मैंने एक स्ट्रिक्ट डायट भी फ़ॉलो किया। पूरी शूटिंग के दौरान मैंने ऐसा किया।

आज के दौर की फिल्मों में महिलाओं के स्ट्रांग किरदार लिखे जा रहे हैं, क्या आप स्ट्रांग रोल के फेवर में है?
वेरोनिका अपने आप में बहुत स्ट्रांग लड़की का किरदार है। फिल्मों का ट्रेंड बदल रहा है और मैं खुश हूं की इस बदलाव का मैं हिस्सा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed