फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Chuck Norris Facts & Jokes

ये हैं अमेरिका के रजनीकांत, पढ़िए इनके भी लाजवाब चुटकुले

Fri, 12 Dec 2014 02:25 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
Chuck Norris Facts & Jokes

आज रजनीकांत अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत के फैन्स के लिए आज हम लेकर आए हैं अमेरिका के रजनीकांत को।

विज्ञापन


नहीं ये कोई ऐसा एक्टर नहीं है जो रजनीकांत को कॉपी करता हो, जबकि ये तो दरअसल रजनीकांत को टक्कर देता है।

शायद आपने कभी न सोचा हो कि भारत के बाहर कोई एक दूसरा एक्टर भी ऐसा हो सकता है जिसका जलवा बिल्कुल साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की तरह हो। या वो रजनीकांत को टक्कर देता हो लेकिन एक हीरो ऐसा भी है।  

वो भी एक लाजवाब एक्टर है और और नाम है चक नौरिस। आप शायद थोड़ा हैरान हों लेकिन आपको बता दें कि 74 साल के एक्टर चक नौरिस अमेरिकी रजनीकांत हैं।

वो चाहे उनकी स्टाइल हो। चाहे उनका फैन क्लब। या उनपर बनने वाले जोक्स वो रजनीकांत और चक नौरिस का बिल्कुल एक सा है। इंटरनेट पर तो इस बात की भी बहस छिड़ी हुई है कि इन दोनों में से कौन बेहतर है।
विज्ञापन


पढ़िए चक नौरिस पर बनने वाले कुछ मजेदार जोक्स

जब टेलीफोन का आविष्कार हुआ

Chuck Norris Facts & Jokes

जब एलेक्जेंडर बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया तब उन्हें चक नौरिस के तीन मिस्ड कॉल मिले।

चक नौरिस काफी पहले ही मंगल पर घूम कर आ चुके हैं। और इसीलिए वहां जीवन नहीं है।

कुछ जादूगर पानी पर चल लेते हैं, लेकिन चक नौरिस तो जमीन पर तैर लेते हैं।

चक नौरिस ने दो बार अनगिनत तक गिनती गिनी हुई है।

एक बार चक नौरिस ने घोड़े की थोड़ी पर लात मार दी थी। और आज हम जिराफ देख रहे हैं।

जब चक नौरिस को सांप ने काटा

Chuck Norris Facts & Jokes

एक बार चक नौरिस को रैटल स्नेक ने काट लिया। तीन दिन के भयानक दर्द के बाद.... आखिकार सांप मर गया।

जब चक नौरिस पुश अप करते हैं तो वो खुद को ऊपर नहीं उठाते हैं। वो तो दरअसल धरती को नीचे धकेलते हैं।

चक नौरिस बर्फ के टुकड़ों को आपस में रगड़कर आग निकाल लेते हैं।

चक नौरिस घड़ी नहीं पहनते हैं। वो तो तय करते हैं कि अभी बजने कितने हैं।

कुछ लोग सुपरमैन का का पाजायमा पहनते हैं लेकिन सुपरमैन चक नौरिस का पाजायमा पहनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed