फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   chennai express tops in Weekend collection

'चेन्नई एक्सप्रेस' ने तोड़े कमाई के सभी पुराने रिकॉर्ड

Wed, 25 Sep 2013 05:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 25 Sep 2013 05:03 PM IST
विज्ञापन
chennai express tops in Weekend collection

'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पैसे कमाने के मामले में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म सबसे जल्दी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। उम्मीद है कि यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा इसी सप्ताह छू लेगी।

विज्ञापन


रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस सुपर डुपरहिट होने की तरफ तेजी से चल पड़ी है। शुक्रवार को 33 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग करने वाली यह फिल्म सिर्फ तीन दिनों में 100 करोड़ रूपए कमा चुकी है।
विज्ञापन


शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने गुरुवार को पेड प्रिव्यू के मामले में भी एक रिकॉर्ड बनाया था। पेड प्रीव्यू से इस फिल्म को करीब पौने सात करोड़ की आमदनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को 33 करोड़ कमाने के बाद शनिवार और रविवार को भी फिल्म ने शानदार व्यवसाय करते हुए लगभग 60 करोड़ रूपए कमाए। चेन्नई एक्सप्रेस के पहले इस साल ऐसी ओपनिंग रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी को मिली थी।


अय्यान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में लगभग 62 करोड़ रूपए कमाए थे। तेजी से कमाई करने वाली फिल्मों में 'चेन्नई एक्सप्रेस' न सिर्फ इस साल की बल्कि बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed