फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   charcha me, aamir khan

चर्चा में: नई सरदारिन और आमिर का सम्मान

Thu, 31 Oct 2013 03:22 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 31 Oct 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
charcha me, aamir khan

फिल्म गलियारों में इन दिनों चर्चा आमिर खान के सम्मान के साथ इंडस्ट्री की नई सरदारिन को लेकर है।

विज्ञापन


*चर्चित टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के लिए आमिर खान को अमेरिका के एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आमिर को 'इनॉग्रल अमेरिका अब्रॉड मीडिया अवॉर्ड' ऑस्कर विजेता निर्देशक कैथरीन बिगेलो द्वारा दिया गया।

*तुषार कपूर के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में अजय देवगन लीड भूमिका निभा सकते हैं। तेजी से तैयारियां चल रही हैं कि यह फिल्म नए साल की शुरूआत में ही फ्लोर पर चली जाए।
विज्ञापन


इस फिल्म की को- प्रोड्यूसर फैशन डिजाइनर शबीना खान हैं, जो राउडी राठौर जैसी फिल्म से भी बतौर निर्माता जुड़ी हुई थीं। शबीना एकता कपूर की अच्छी दोस्त हैं, इसलिए उन्होंने तुषार के बैनर की पहली फिल्म से उन्हें जोड़ा है। अजय देवगन से भी एकता के अच्छे संबंध हैं, सो उन्होंने भी दोस्ती निभाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


*फिल्म चश्मेबद्दूर फेम हीरोइन ताप्सी पन्नू खुश हैं कि अपने एक्टिंग कैरियर की दूसरी हिंदी फिल्म रनिंग शादी डॉट कॉम में उन्हें वही किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो वे रियल लाइफ में हैं। मूल रूप से एक सिख परिवार से संबंधित ताप्सी साउथ की चर्चित हीरोइन हैं।


अब उनकी इच्छा है कि वे बॉलीवुड में भी नाम कमाएं। चश्मेबद्दूर जैसी हिट फिल्म में काम करने के बाद ताप्सी को कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने इन्हें साइन करने में जल्दबाजी नहीं की। इस फिल्म में वह सरदारिनी की भूमिका में दिखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed