फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Raggiri 2016 Calendar Release

रागगीरी के साल 2016 के कैलेंडर का विमोचन

Mon, 28 Dec 2015 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Dec 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
Raggiri 2016 Calendar Release

संगीत नाटक अकादमी के मेघदूत हॉल में पद्मभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायक पंडित राजन-साजन मिश्र ने रागगीरी संस्था के साल 2016 के कैलेंडर का विमोचन किया। अपनी तरह का ये खास कैलेंडर भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारह दिग्गज कलाकारों के चित्र से सजाया गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर पंडित राजन मिश्र ने कहाकि “जिस घर में संगीत रहता है उस घर में किसी भी कीमत पर आपराधिक मानसिकता नहीं पनप सकती है। आज वक्त की जरूरत है कि समाज में हर कोई अपने अपने घरों में बच्चों को संगीत से जोड़े”।
विज्ञापन


उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए पंडित राजन मिश्र ने कहाकि जिस तरह उनकी जोड़ी अब एक दूसरे में इस तरह घुल मिल गई है कि अगर एक की तबियत बिगड़ती है तो दूसरा भी बीमार हो जाता है, वैसे ही आज हमें समाज में एक दूसरे से आत्मसात होने की जरूरत है। कार्यक्रम में संगीत नाटक अकादेमी की सचिव हेलेन आचार्य ने अंगवस्त्रम से कलाकारों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


raggiri

इस कैलेंडर में पंडित राजन साजन मिश्रा के अलावा स्वर्गीय पंडित भीमसेन जोशी, एमएस सुब्बुलक्ष्मी, पंडित रविशंकर, पंडित कुमार गंधर्व, उस्ताद बिसमिल्लाह खान, पंडित जसराज, उस्ताद अमजद अली खान, डॉ. एल सुब्रमनियम, पंडित शिव कुमार शर्मा, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया और गिरिजा देवी की तस्वीरों को शामिल किया गया है।

इस कैलेंडर की तस्वीरें जाने माने फोटोग्राफर अविनाश पसरीचा, इन्नी सिंह और प्रकाश सिंह के कैमरे से क्लिक की गई है। इस मौके पर रागगीरी ट्रस्ट के शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहाकि इस कैलेंडर का मकसद सिर्फ इतना है कि हमारी अगली पीढ़ी को शास्त्रीय कलाकारों के बारे में पता चल सके।


raggiri

वो जान सकें कि भारतीय शास्त्रीय संगीत में कितने बड़े बड़े दिग्गज कलाकार रहे हैं। रागगीरी शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने वाली और उसे समाज के वंचित तबके तक ले जाने वाली संस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed