{"_id":"b48ca2c0-dade-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"broccoli-potato-croquettes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रोकली पोटैटो क्रोकेट्स ","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
ब्रोकली पोटैटो क्रोकेट्स
Updated Mon, 05 Nov 2012 05:32 PM IST
विज्ञापन
तैयारी का समयः 30 मिनट
विज्ञापन
खाना पकाने का समयः 20 मिनट
(केवल चार लोगों के लिए)
सामग्री
दो उबले हुए आलू मैश कर लें, एक कप स्पेगेटी उबाल लें।
भरने के लिए
एक चम्मच जैतून का तेल, एक चम्मच लच्छेदार कटा प्याज, एक कटी हरी मिर्च, आधा कप ब्रोकली, उबले बादाम के टुकड़े, एक चम्मच कटा हुआ ताजा अजमोद, उबले व मैश किए मक्के के दानें।
सीजनिंग
आधा चम्मच अजमेद के पत्ते, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक और काली मिर्च स्वाद के अनुसार, दो चम्मच मक्के का आटा, आधा चम्मच पुदीना पाउ, आधा कप ब्रेड का चूरा, तेल।
विज्ञापन
गार्निशिंग
शिमला मिर्च के साथ सजाएं और टमाटर केचप के साथ सर्व करें।
विधि
- पैन में एक चम्मच जैतून तेल लेकर गर्म करें। इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च और लच्छेदार कटे प्याज को एक मिनट तक भूनें। फिर इसमें ब्रोकली, मक्का, अजमोद के पत्तों को एक साथ मिलाकर लाल होने तक भूनें।
- उसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाकर आंच कम कर दें और अलग रख दें।
- आलू और स्पेगेटी को अक बाउल में लें, इसमें मक्के का आटा, पुदीने का पाउडर व नमक मिलाकर ठोस मिश्रण बनाएं। इस मिश्रण को छोटी बॉल्स में बांट लें। इसके अदर मसाला स्टफ कर दें। बॉल्स को क्रोकेट का आकार दें और ब्रेड के चूरे में लपेट दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करके क्रोकेट्स डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इन्हें छानकर शिमला मिर्च और टोमाटो केचप के साथ परोसें।
विज्ञापन